How To Make Makki Roti (मक्की की रोटी कैसे बनाते हैं): बैसाखी का त्योहार आते ही घरों में पारंपरिक स्वाद की खुशबू फैल जाती है। इस खास मौके पर Makki Roti और सरसों का साग हर पंजाबी घर की पहचान बन जाते हैं। यह केवल एक भोजन नहीं, बल्कि संस्कृति, स्वाद और त्योहारों का एक खूबसूरत मेल है।अब मक्की की रोटी खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती हैं, इसे बनाना उतना ही मुश्किल हो सकता है। कई लोगों की शिकायत होती है कि मक्के की रोटी सख्त बन जाती है या ठीक से फूलती नहीं। अगर आप भी मुलायम और स्वादिष्ट रोटी बनाना चाहते हैं, तो ये आसान तरीका अपनाएं।
सामग्री
मक्के का आटा – 2 कप
गुनगुना पानी – जरूरत अनुसार
नमक – स्वादानुसार
थोड़ा गेहूं का आटा (वैकल्पिक)
देसी घी – सेंकने के लिए
मक्के का आटा गूंथने का सही तरीका
मक्के का आटा गेहूं के आटे जैसा नहीं होता, इसलिए इसे गूंथते समय खास ध्यान देना जरूरी है। एक बर्तन में आटा लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा तैयार करें। अगर आटा टूट रहा हो, तो थोड़ा सा गेहूं का आटा मिला सकते हैं, इससे रोटी बेलना आसान हो जाएगा।
मक्के की रोटी बेलने की ट्रिक
मक्के की रोटी को बेलना थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। इसलिए गोल रोटी बनाने के लिए इसे हाथ से थपथपाकर बनाना बेहतर रहता है। आटे की लोई बनाएं और उसे प्लास्टिक शीट या गीले कपड़े पर हल्के हाथ से फैलाएं। इससे रोटी टूटेगी नहीं और आकार भी सही बनेगा।
मक्के की रोटी तवे पर सही तरीके से सेंकना
मक्के की रोटी सही तरीके से सेंकने के लिए, तवा मध्यम आंच पर गरम करें और रोटी को धीरे से उस पर डालें। फिर जब रोटी की एक तरफ आपको हल्के बुलबुले दिखने लगें, तो उस वक्त रोटी को पलट दें। दोनों तरफ से अच्छे से सेंकें और ऊपर से थोड़ा घी लगाएं। रोटी को हल्के दबाव से सेकने पर वह फूली हुई और मुलायम बनेगी।
मक्के की स्वादिष्ट और गरमा गरम रोटी को आप सफेद मक्खन, गुड़ या सरसों के साग के साथ परोस सकते हैं। बेशक ही मक्के की रोटी का असली स्वाद इसी देसी कॉम्बिनेशन में आता है, जो बैसाखी के त्योहार को और खास बना देता है। जरूर ही इस बैसाखी आपको भी अपने घर मक्के की स्वादिष्ट रोटी और सरसों का साग या कोई सब्जी जरूर बनाकर खानी चाहिए।
