Back Hand Mehndi Designs: महिलाओं को संजने संवरने का बस मौका चाहिए होता है। तीज-त्योहार हो या किसी की शादी, हर मौके पर लड़कियां खूब श्रृंगार करती हैं। ड्रेस से लेकर मेकअप तक महिलाएं हर चीज का खास ख्याल रखती हैं। मेहंदी भी उनके इसी श्रृंगार का एक हिस्सा है। लड़कियों की हथेली पर आए दिन खूबसूरत मेहंदी देखने को मिलती ही है। हथेली के लिए तो मेहंदी का डिजाइन काफी आसानी से मिल जाता है लेकिन जब बात हाथ के पीछे की आती है तब लड़कियां कंफ्यूज हो जाती हैं। ऐसे में आपकी इस समस्या का समाधान हम यहां लेकर आए हैं। यहां हम आपके लिए ही मेहंदी के कुछ स्पेशल डिजाइन लेकर आए हैं। वैसे ये डिजाइन हथेली पर लगाने वाली नहीं, बल्कि हाथों के पीछे लगाने वाली हैं। बैक हैंड मेहंदी के अच्छे डिजाइन मिल जाएं तो मजा ही आ जाता है। आइये देखते हैं बैक हैंड मेहंदी डिजाइन्स-
आजकल गोल टिक्की वाली मेहंदी का फैशन चला है। हर दूसरी लड़की अपने बैक हैंड पर गोल टिक्की डिजाइन लगाना ही पसंद करती है। महिलाओं के लिए ये डिजाइन उनकी पहली पसंद बनता जा रहा है।
अगर आप बैक हैंड पर लगाने के लिए कोई नया डिजाइन ढूंढ रही हैं तो आपको ये लेटेस्ट मेहंदी के डिजाइन ट्राई करने चाहिए। ये डिजाइन अगर कोई प्रोफेशनल लगाए तो हाथों के पीछे कमाल लुक आता है। किसी फंक्शन में अगर साड़ी या सूट के अलावा वेस्टर्न भी पहन रही हैं तो ऐसे मेहंदी के डिजाइन ही लगाने चाहिए।
जाल मेहंदी तो इन दिनों खूब ट्रेंड में है। बैक हैंड यानी हथेली के पीछे के हिस्से में ऐसी मेहंदी और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस तरह के डिजाइन की मार्केट में खूब डिमांड भी है।
नई दुल्हन को अगर किसी फंक्शन में ब्राइडल मेहंदी लगाना चाहती हैं तो वो इस तरह की बैक हैंड मेहंदी लगा सकते हैं। इस तरह की मेहंदी का डिजाइन हाथों की शोभा बढ़ाता है। ये देखने में भी क्लासा लगता है।
मेहंदी के शौकीनों के लिए ये स्टाइलिश डिजाइन मस्त है। इस तरह की मेहंदी का डिजाइन जूलरी वाला लुक देता है।
अगर आपको ज्यादा भरे हुए हाथ नहीं पसंद हैं और आप हथेली के पीछे सिंपल डिजाइन चाहते हैं तो ये डिजाइन ही आपके लिए बेस्ट है। ये बेल मेहंदी का सबसे ईजी डिजाइन है। इसे बनाने में 5 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगता है।
