लाइफस्टाइल

गर्दन का कालापन कहीं बन ना जाए शर्मिंदगी का कारण, आज ही अपना लें ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 14, 2024, 12:21 PM IST

How To Get Rid Of Dark Neck: गर्दन की सही देखभला ना करने की वजह से टैनिंग की समस्या होने लगती है। ये दखने में गंदी लगती है और कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। ऐसे में गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आप घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

How To Get Rid Of Dark Neck

How To Get Rid Of Dark Neck: महिला हो या पुरुष चेहरे की देखभाल तो हर कोई करता है। चेहरे की देखभाल के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन गर्दन की देखभाल करना हर कोई भूल जाता है। गर्दन की ठीक तरीके से सफाई ना की जाए तो इसपर मैल और गंदगी जम जाती है। जो कई बार शर्मिंदगी का भी कारण बनता है। ऐसे में स्किन के साथ गर्दन की देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। गर्दन की टैनिंग को दूर करने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप गर्दन की टैनिंग को दूर कर सकते हैं।

काली गर्दन को साफ करने का घरेलू उपाय

बेसन और नींबू का पेस्ट

गर्दन की टैनिंग को दूर करने के लिए आप बेसन और नींबू के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन लें और उतने ही मात्रा में नींबू का रस मिलाएं। फिर इस पेस्ट को गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें। फिर इसे पानी से धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से गर्दन का कालापन दूर होता है।

शहद और नींबू

गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आप शहद और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए शहद में नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे गर्दन पर अप्लाई करें। इसे कम से कम 15 मिनट तक गर्दन पर लगा रहने दें। फिर साफ पानी से इसे धो लें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

हल्दी और दूध

हल्दी और दूध भी गर्दन का कालापन दूर करने में सहायक है। इसके लिए एक चम्मच बेसन में एक चम्मच दूध और उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। फिर इस पैक को गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल करने से हफ्तेभर में कालापन दूर होगा।

हल्दी और दही

गर्दन पर जमे मैल को हटाने के लिए हल्दी और दही से बना पैक भी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच दही, दो चुटकी हल्दी, दो से तीन बंदे नींबू का रस,दो से चार चम्मच दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं और 30 मिनट बाद इसे धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से गर्दन का कालापन दूर हो सकता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article