लाइफस्टाइल

Guru Nanak Dev Ji Quotes: जीवन को सही दिशा में ले जाने दम रखती हैं गुरु नानक देव जी की ये सीख, यहां देखें गुरुनानक देव के अनमोल विचार हिंदी में

Guru Nanak Dev Ji Quotes in Hindi: हिंदू परिवार में जन्में गुरु नानक ने इक ओंकार का संदेश भी दिया था। इसके साथ ही गुरुनानक देव ने समाज को एकता में बांधने और जाति-पाति को मिटाने के लिए कई उपदेश दिए। उम्मीद करते हैं कि ऊपर बताए गए गुरु नानक देव क अनमोल वचन आपके जीवन की दिशा और दशा सुधारने में मदद करेंगे।

Image

Guru Nanak Dev ji Quotes In Hindi

Gurunanak Jayanti Quotes (गुरुनानक देव जी के अनमोल विचार): सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी की जयंती हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल गुरुनानक जयंती 15 वंबर को मनाई जा रही है। गुरुनानक जयंती का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। सिख धर्म को मानने वालों के लिए यह दिन खास महत्व रखता है। वो लोग पूरे साल इस पर्व के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मेहता कालू और तृप्ता देवी थी की संतान गुरु नानक जी की जयंती को गुरु परब या प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी ने जीने की अलग कला सिखाई। उनके दिये संदेश हर किसी की जिंदगी बदलने की ताकत रखते हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर हम एक बेहतर दुनिया का निर्माण कर सकते हैं। गुरुनानक जयंती के इस पावन पर्व पर आइए डालते हैं नजर उनके संदेशों (Guru Nanak Dev Quotes) और विचारों पर:

Guru Nanak Dev ji Quotes In Hindi | Gurunanak Quotes on Humanity | Quotes from Gurugranth sahib ji in Hindi, Punjabi

1. गुरु नानक देव स्त्री और पुरुष में कोई फर्क नहीं समझते थे, वे कहते थे कभी भी महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए।

2. सभी मनुष्यों को एक-दूसरे को प्रेम, एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देना चाहिए। जब मन में पाप से अपवित्र हो जाए तब ईश्वर का नाम लेने रहने से वह निर्मल हो जाता है।

3. हर इंसान को हमेशा अच्छे और विनम्र सेवाभाव से अपना जीवन गुजारना चाहिए, क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, अत: मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए।

4. गुरु नानक देव कहते हैं हर मनुष्य को सबसे पहले खुद की बुराइयों और गलत आदतों पर विजय पाने की कोशिश करनी चाहिए।

5. धन को कभी भी अपने ह्रदय से लगाकर नहीं रखना चाहिए, उसका स्थान हमेशा जेब में ही होना चाहिए। तभी आप लालच और अहंकार से दूर रह पाएंगे।

6. गुरु नानक देव जी कहते थे कि हमें हमेशा लोभ का त्याग करना चाहिए और मेहनत से अपना धन कमाकर जीवन जीना चाहिए।

7. हमेशा तनाव मुक्त रहकर हमें अपने कर्म को निरंतर करते रहना चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए।

8. गुरु नानक देव जी ने 'इक ओंकार का नारा' दिया था। वे कहते थे कि सबका पिता एक है इसलिए सभी लोगों को एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए।

9. गुरु नानक देव जी के अनुसार भगवान एक है और वह हर जगह पर मौजूद है।

10. हमें जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिेए।

बता दें कि हिंदू परिवार में जन्में गुरु नानक ने इक ओंकार का संदेश भी दिया था। इसके साथ ही गुरुनानक देव ने समाज को एकता में बांधने और जाति-पाति को मिटाने के लिए कई उपदेश दिए। उम्मीद करते हैं कि ऊपर बताए गए गुरु नानक देव क अनमोल वचन आपके जीवन की दिशा और दशा सुधारने में मदद करेंगे।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article