आलिया भट्ट को आपने भी कई बार ये एक ही तरह की चप्पल पहने स्पॉट किया होगा। कई बार सोशल मीडिया पर ये सवाल उठा है कि, क्या आलिया के पास एक ही जोड़ी चप्पल है? लेकिन ऐसा नहीं है, मिसेज कपूर के पास बहुत ही चप्पले हैं, लेकिन शायद ये हील्स उनकी फेवरेट हैं। देखें इस चप्पल की खासियत और कीमत क्या है।
आलिया भट्ट ने एक दो नहीं कई कई बार ये कोल्हापुरी हील्स पहनी हैं। सूट से लेकर साड़ी तक के साथ आलिया ने इन क्लासिक हील्स को पेयर अप किया है।
आलिया भट्ट की ये वाली कोल्हापुरी गोल्डन कलर की हाई हील्स Stoffa Style ब्रैंड का पीस है। जिसे केवल आलिया ने ही नहीं बल्कि कई एक्ट्रेसेस ने पहना है। लेकिन आलिया को शायद ये कुछ ज्यादा ही पसंद है।
आलिया भट्ट की इस वायरल K ब्लॉक हील्स की कीमत 3800 से 4400 के बीच में है।
आलिया भट्ट ने अपनी शादी में भी एक खास कोल्हापुरी K ब्लॉक हील्स पहनी हुई थी। जिसे उन्होने कई बार रिपीट किया है।
आलिया भट्ट की ये वेडिंग हील्स उनकी फेवरेट मानी जाती है। बेशक ही बहुत कम्फर्टेबल भी.. देवर की शादी में सूट के साथ तो कई बार साड़ियों के साथ आलिया ने इस चप्पल को रिपीट किया है।
इस हाई हील वाली कोल्हापुर चप्पल की कीमत भी 3800 से 4400 के बीच में ही है।