Rise & Shine in Arunachal Pradesh: ब्यूटी और प्रकृति का मिलन.. राज्य सरकार ने मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलाया हाथ, प्रदेश के टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान

Rise & Shine in Arunachal Pradesh Tourism (अरुणाचल प्रदेश टूरिज्म): अरुणाचल प्रदेश के टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन और प्रदेश सरकार ने खास Rise and Shine कैलेंडर लॉन्च किया है। जिसमें मिस इंडिया का खिताब जीत चुकीं सुंदरियों के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा रूप देखने को मिलेगा।

Rise & Shine in Arunachal Pradesh Tourism (अरुणाचल प्रदेश टूरिज्म): अरुणाचल प्रदेश सरकार और द टाइम्स ग्रूप के बीच हाल ही में बहुत अनोखी पार्टनरशिप हुई है। जिसमें प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज राज्य के खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स को प्रमोट किया जाएगा। जिस राज्य में देश की पहली सुबह जगमगाती है वैसे राज्य अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में 1 फरवरी शनिवार को हुए कार्यक्रम में खास कैलेंडर लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनायक, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, वाईएसएम, उपाध्यक्ष कार्डो न्यिग्योर, पर्यटन मंत्री पासंग दोरजी सोना शामिल थे। इसी के साथ साथ शाम के सम्मानित अतिथियों की लिस्ट में नेहा धूपिया का नाम भी शामिल था।

Arunachal Pradesh Tourism Calendar Launch

साल 2025 के इस कैलेंडर का नाम Rise & Shine in Arunachal Pradesh रखा गया है। जिसके माध्यम से अरुणाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता तो सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दिया जाएगा। इसी के साथ साथ ये इस बात को भी दर्शाता है कि कैसे भारत का ये हिस्सा किसी खजाने से कम नहीं है और यहां जिंदगी में एक बार हर किसी को विजिट करना ही चाहिए।

End of Feed