Types Of Socks: कहते हैं इंसान की पहचान उसके जूतों से होती है। लेकिन, फैशन के इस दौर में जूतों के साथ- साथ मोजे पर भी हर किसी की नजर होती है। इसलिए हर कोई जूते के साथ-साथ मोजे भी स्टाइलिश पहनना पसंद करता है। मार्केट में आज कई तरह के मोजे उपलब्ध हैं। लेकिन, किन जूतों के साथ कौन से मोजे पहनने हैं यह तय करना थोड़ा मुश्किल होता है। जान लीजिए कि मार्केट में मोजे भी कई तरह के आते हैं। मोजों के इन टाइप को जानकार आप अपने लिए सही और आरामदायक मोजों का चुनाव कर पाएंगे।
नो शो सॉक्स
नो शो सॉक्स कंफर्टेबल होते हैं। इन सॉक्स को आप लोफर्स के साथ पहन सकते हैं और यदि आप चाहते हैं कि आपके मोजे दिखे नहीं तो यह नो शो सॉक्स आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं। यह एक पतली परत से बने होते हैं और जूते के किनारे के थोड़े नीचे तक होते हैं। जिससे कि ये दिखते नहीं हैं।
एंकल सॉक्स
एंकल सॉक्स उनके लिए बेहतरीन हैं, जो मोजे पहनना तो चाहते हैं लेकिन इसको दिखाना बिल्कुल नहीं चाहते हैं। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह मोजे एंकल तक होते हैं। इन मोजों को ऑक्सफोर्ड और स्नीकर्स के साथ पहना जा सकता है। ये मोजे अक्सर तरह-तरह के प्रिंट में बाजार में मिल जाते हैं। कोशिश करें इन मोजों को जींस के साथ ही पहनें।
ड्रेस सॉक्स
फॉर्मल मीटिंग के लिए ये मोजे बेस्ट रहते हैं। दरअसल ये पिंडली के पास तक जाते हैं। जिससे सूट की क्रीज मेनटेन रहती है। इन मोजों के रंग सूट से मैचिंग के चुनें और जूते भी फॉर्मल ही पहनें। मोजों के रंग फॉर्मल जैसे ब्राउन, ब्लू या ब्लैक में ही लें। इन मोजो को ऑफिस वियर शूज के साथ पहना जा सकता है।
क्रू सॉक्स
ये मोजे अक्सर बाहर रहने वालों के लिए अच्छे रहते हैं। इनसे पैरों को आराम मिलता है क्योंकि इनसे पिंडलियों को काफी सपोर्ट मिलता रहता है। ये मोजे स्पोर्ट्स से जुड़ी एक्टिविटी के लिए अच्छे रहते हैं। इनको स्नीकर्स या रनिंग शूज के साथ पहन सकते हैं।

