Krishna Janmashtami 2022 Easy, Beautiful And Special Rangoli : जन्माष्टमी भारत में बहुत उत्साह और दिव्यता के साथ मनाई जाती है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने भगवान कृष्ण के रूप में अवतार लिया था। भगवान कृष्ण की पूजा के अलावा रंगोली बनाने का भी रिवाज है, जो हर भारतीय उत्सव का एक शुभ हिस्सा है। रंगोली न केवल फर्श पर बने रंगीन पैटर्न हैं, बल्कि यह भारतीय रीति-रिवाजों और संस्कृति में एक बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व है। जन्माष्टमी 2022 के अवसर पर, भगवान कृष्ण से संबंधित कुछ विशेष चीजें जैसे बांसुरी, मोर, मटका, दही-हांडी आदि हैं, जिन्हें रंगोली डिजाइनों में शामिल किया जा सकता हैं।
1. हांडी और बांसुरी

भागवान श्रीकृष्ण को दही और माखन व बांसुरी बहुत पसंद है। ऐसे में आप रंगोली में हांडी और और बांसुरी की आकृति बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है। नीचे दिए गए चित्र को देखकर आप अपने घर के आंगन में इस रंगोली को बहुत कम रंगों से भी बना सकते हैं। ये दिखने में बहुत ही सुंदर लगती है, साथ ही घर की शोभा भी बढ़ाती है।
2. मोर पंख

श्रीकृष्ण को मोर पंख भी बहुत पसंद है। कान्हा जी ने मोर पंख को अपने सिर पर जगह दी थी। ऐसे में अगर आपके पास समय कम है, तो इसके लिए आप मोर पंख बना सकते हैं। इसे बनाना जितना आसान होता है, ये दिखने में भी उतना ही सुंदर लगता है। तो अगर आप कम समय में सुंदर रंगोली बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए ये अच्छा डिजाइन हो सकता है।
3. हैप्पी जन्माष्टमी

अगर आप ज्यादा अच्छे से रंगोली बनाना नहीं जानते हैं, तो इसके लिए बहुत ही सिंपल तरीके से रंगोली बनाने के लिए सिर्फ हैप्पी जन्माष्टमी लिख सकते हैं। ये आप कई रंगों से भी लिक सकते हैं। इसके साथ यदि बांसुरी बना दी जाए और मोर पंख बना दिया जाए, तो ये भी दिखने में बहुत आकर्षक लगती है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है.)

