Janmashtami 2022: हाथों पर यह खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस बना कर बढ़ाएं जन्माष्टमी की शोभा, देखें डिजाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 03:12 PM IST

Trending Mehndi On Janmashtami 2022: हाथों में लगी मेहंदी त्योहारों की रौनक को बढ़ा देते हैं फिर चाहे राखी हो यह जन्माष्टमी। हर तीज त्योहार में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में जन्माष्टमी के त्योहार में भक्तिमय होने के लिए मेहंदी जरूर लगाना चाहिए।

Janmashtami 2022: हाथों पर यह खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस बना कर बढ़ाएं जन्माष्टमी की शोभा, देखें डिजाइन
Photo Credit: Instagram

Janmashtami 2022 Special Mehndi: त्योहरों में मेहंदी का विशेष महत्व है। मेहंदी के बिना त्योहार अधूरा सा लगता है। त्योहार हो या कोई मांगलिक कार्य मेहंदी के बिना यह सब अधूरा है। मेहंदी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसकी खुशबू से इस स्ट्रेस दूर होता है और जलन व खुजली में भी राहत देता है। कृष्ण जन्माष्टमी पर मेहंदी का विशेष महत्व है। ऐसे में इस दिन आप अपने हाथों में मेहंदी लगाकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हो सकते हैं। आइए देखते हैं कृष्ण जन्माष्टमी पर बेहद लेटेस्ट मेहंदी की डिजाइन। यह डिजाइन ट्रेंडिंग के साथ-साथ बेहद यूनीक भी है। इस जन्माष्टमी इन मेहंदी की डिजाइन हाथों पर जरूर ट्राई करें।

ट्रेडिशनल मेहंदी 

इस जन्माष्टमी आप हाथों में ट्रेडिशनल मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। ट्रेडिशनल मेहंदी हर त्योहार में खूब जचती है। यह मेहंदी काफी अट्रैक्टिव होती है। अगर आप ही ने हाथों में बनवा लेंगे तो यह हाथों की खूबसूरती तो बढ़ाएगी ही साथ में त्योहार का माहौल भी जगमगा जाएगा। ट्रेडिशनल डिजाइन में आप कृष्ण के रूप की तस्वीर भी बना सकती है। इसे बनाना थोड़ा मुश्किल जरूर होगा, लेकिन मेहंदी लगने के बाद यह बेहद खूबसूरत लगेगी। यह डिजाइन आपके हाथों को पूरी तरह कवर करते हैं और उनके बीच में ज्यादा जगह नहीं होती हैं।

अरबी मेहंदी

मेहंदी लगाना हर कोई पसंद करता है और जो लोग इसे सिंपल रखना पसंद करते हैं, उनके लिए अरबी मेहंदी डिजाइन सबसे बेस्ट तरीका है। यह पैटर्न जन्माष्टमी के त्योहार के लिए एक आसान और सुंदर ऑप्शन है। यह अट्रैक्टिव लगता है और हाथ को एकदम अलग रूप भी देता है। इसे लगाना बेहद आसान है और आप इसे बहुत ही जल्दी से लगा सकते हैं, जिससे आप फेस्टिवल में जल्दी तैयार हो सकती हैं।

सिंपल मेहंदी डिजाइन

जन्माष्टमी की तैयारी करते समय अगर आपके पास समय कम बचा है और आप कोई ट्रडिशनल डिजाइन की मेहंदी नहीं लगावा सकते हैं तो आप ये सिंपल और खूबसूरत मेहंदी का डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं।  ज्यादातर लड़कियां इस तरह के डिजाइन पसंद करती हैं। जोकि बहुत ही सरल और बेहद आकर्षक लगते हैं। इसे पुरुष महिला दोनों ही लगवा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

End of Article