Cactus for Skin : एलोवेरा जेल की तरह कैक्टस जेल का स्किन पर करें इस्तेमाल, बढ़ेगी खूबसूरती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 02:19 PM IST

Benefits of Cactus Gel: स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एलोवेरा जेल की तरह कैक्टस का जेल भी लगाया जा सकता है। इससे स्किन की चमक बढ़ती है। साथ ही यह झुर्रियों और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।

Cactus for Skin : एलोवेरा जेल की तरह कैक्टस जेल का स्किन पर करें इस्तेमाल, बढ़ेगी खूबसूरती

Cactus for Skin:  कांटेदार कैक्टस का पौधा कई लोग अपने घर की सजावट के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इसका इस्तेमाल स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया है। जी हां, कैक्टस का इस्तेमाल आप स्किन की रंगत को बेहतर करने के लिए कर सकते हैं। एलोवेरा जेल की तरह कैक्टस का गुदा स्किन की चमक को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। नियमित रूप से कैक्टस का इस्तेमाल करने से टैनिंग रिमूव करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा यह स्किन की ड्राईनेस को दूर कर सकता है। साथ ही स्किन की रंगत को सुधारने में आपकी मदद कर सकता है।

स्किन के लिए कैक्टस

टैनिंग करे रिमूव - स्किन पर कैक्टस का इस्तोमाल करने से आपकी स्किन पर मौजूद टैनिंग हट सकती है। यह स्किन के डेड सेल्स को हटाने और टैनिंग रिमूव करने में आपकी मदद कर सकता है। कैक्टस में मौजूद फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट और मिनरल्स स्किन की टैनिंग को हटाने में मददगार हो सकता है।

स्किन को करे ऑयल फ्री - स्किन पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में कैक्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह चेहरे से ऑयल को हटाकर पिंपल्स की परेशानी को दूर कर सकता है। चेहरे पर कैक्टस जेल नियमित रूप से लगाने से स्किन पर मौजूद तेल कुछ ही दिनों में गायब हो सकते हैं।

कैक्टस से करें स्किन की ड्राईनेस दूर - चेहरे पर नियमित रूप से कैक्टस का इस्तेमाल करने से स्किन की ड्राईनेस को दूर किया  जा सकता है। कैक्टस में मौजूद मिनरल्स और फैटी एसिड स्किन के रूखेपन की परेशानी को हटाने में असरदार है।

रंगत में लाए निखार - स्किन की रंगत को सुधारने में कैक्टस जेल का इस्तेमाल करना लाभकारी हो सकता है। यह स्किन को सूरज की रोशनी से प्रोटेक्स करने में आपकी मदद करता है, जो चेहरे पर निखार लाने में असरदार है।
कैसे लगाएं कैक्टस जेल - स्किन पर कैक्टस जेल का इस्तेमाल आप एलोवेरा जेल की तरह कर सकते हैं। इसके अलावा इसका यूज फेसपैक की तरह किया जा सकता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article