बॉलीवुड एक्ट्रेस Anushka Sharma अपने सिंपल, एलिगेंट और क्लासी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। खासकर ट्रेडिशनल लुक्स में उनका अंदाज बेहद सॉफ्ट और ग्रेसफुल नजर आता है। हाल ही में अनुष्का शर्मा पति विराट के साथ वृंदावन पहुंची थीं। वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए उन्होने बहुत ही सादा और सुंदर सा सूट (Kurti suit design) पहना था। तो अगर आप भी वृंदावन जैसे आध्यात्मिक और शांत वातावरण वाली जगह पर जाने का प्लान बना रही हैं, तो अनुष्का शर्मा का सूट कलेक्शन आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है।
उनके सूट्स में भारी कढ़ाई या ओवरडिज़ाइन नहीं होता, बल्कि हल्के रंग, कॉटन फैब्रिक और मिनिमल स्टाइलिंग होती है, जो ऐसे स्थानों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। वृंदावन में जहां सादगी और आराम दोनों जरूरी हैं, वहां अनुष्का का एथनिक स्टाइल एक आदर्श उदाहरण बन जाता है। आइए जानते हैं कि उनके सिंपल सूट्स क्यों इस तरह की यात्राओं के लिए बेस्ट माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें : चिलचिलाती गर्मी में AC सी ठंडक देगी ये साड़ी
अनुष्का शर्मा का सूट कलेक्शन
अनुष्का अक्सर ही हल्के और ब्रीदेबल फैब्रिक जैसे कॉटन और लिनन के सूट पहनना पसंद करती हैं। जो कि इस मौसम के हिसाब से परफेक्ट हैं। पेस्टल और सॉफ्ट रंग, जो आंखों को सुकून देते हैं। कम से कम एम्ब्रॉयडरी और सिंपल प्रिंट्स वाले अनुष्का जैसे सूट आरामदायक फिट के लिए जरूर ही ट्राई करें।
वृंदावन दर्शन के लिए अनुष्का हमेशा ही एकदम ही सादे सूट पहनती हैं। ये वाला पीच कलर का कुर्ता और चेकर्ड सलवार, दुपट्टा अनुष्का ने बहुत ही सादगी के साथ स्टाइल की थी। इस लुक में अनुष्का का सादगी भरा अंदाज काफी पसंद किया गया था। बिंदी और तुलसी की माला पहन अनुष्का बेहद प्यारी लग रही थीं।
लेटेस्ट लुक में अनुष्का ने एका ब्रांड का हार्डी कुर्ता सेट पहना हुआ था। सफेद रंग का हल्की थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वाले इस कॉलर नेक कुर्ता सेट की कीमत 25,500 बताई जा रही है। वहीं इस कुर्ते के साथ अनुष्का ने स्ट्रेट फिट वाली पैंट्स पहनी हुई थी। अनुष्का ने सूट के साथ मैचिंग का दुपट्टा भी कैरी किया था। जिसकी कीमत वेबसाइट के अनुसार 8800 रुपये है। अगर आपको भी उनका ये वाला लुक पसंद आया है, तो आप इस तरह का सिंपल सफेद सूट इन गर्मियों में पहन सकती हैं।
इस तरह के मोनोक्रोम चंदेरी, जॉर्जेट तो चिकनकारी के सूट अनुष्का को पहनना काफी पसंद है। आप भी प्लाजो, सलवार, पैंट के साथ इस तरह की कुर्ती स्टाइल कर सकते हैं।
प्रिंटेड स्टाइल के ये दोनों ही तरह के कुर्ता सलवार सेट भी बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। अनुष्का जैसे आप भी ऐसे को ऑर्ड सेट, सूट दुपट्टा लुक फ्लॉन्ट कर सकती हैं। खासतौर से वृंदावन दर्शन करने जा रहे हैं, तो जरूर ही ये सूट कलेक्शन ट्राई करें।
