हर किसी की यही ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन लंबे समय तक यंग और जवां बनी रहे। इसके लिए महिलाएं महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन बढ़ती उम्र की वजह से चेहरे पर बुढ़ापा झलकने लगता है। चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है और स्किन लूज होने लगता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहती हैं तो रोजाना ये टिप्स फॉलो कर सकती हैं। इन टिप्स को फॉलो करने से स्किन लंबे समय तक जवां और ग्लोइंग बनी रहेगी।
स्ट्रेस फ्री रहें
स्ट्रेस आपको उम्र से पहले बूढ़ा बना सकता है। ऐस में छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस लेना बंद करें। जरूरत से ज्यादा तनाव स्किन के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाता है।
एक्सरसाइज
स्किन को टाइट बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज करने से चेहरे पर हमेशा चमक बनी रहती है।
7-8 घंटे की नींद
अगर आप लंबे समय तक यंग दिखना चाहते हैं तो 7-8 घंटे नींद जरूर लें। साउंड स्लीप आपके एजिंग प्रोसेस को काफी हद तक स्लो कर सकता है।
हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट प्लान
अपनी डाइट में विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें। इसके लिए आप फल, ग्रीन वेजिटेबल्स, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं।
