अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की 2025 हार्दिक शुभकामनाएं सन्देश: महिलाओं ने समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, और वे आज भी विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्राचीन काल से ही महिलाओं ने समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिलाओं के इन्हीं योगदान और त्याग को सम्मानित करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का एक प्रतीक है। इस खास मौके पर सरकारी संस्थानों और कई दफ्तरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और उन्हें सम्मानित किया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनी मां, बहन, दोस्त को संदेश भेजकर भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी दोस्त, मां, बहन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकती हैं।
Antarrashtriya Mahila Diwas 2025 Ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi
1. मां के साथ ममता मिलती है, बहन से मिलता है हमेशा दुलार,
नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती है जीवन की नैया पार।
नारी के बिना पुरुष अधूरा है, नारी से ही घर पूरा है।
Happy Women's Day!
2. क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर है,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर है।
Happy Women's Day!
3. लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुःखों को दूर कर,
खुशियों को बिखेरे नारी।
Happy Women's Day!
4. अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता,
वो देखो एक औरत आ रही है।
Happy Women's Day!
5. हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
पर एक स्त्री अकेली ही काफी है,
घर को स्वर्ग बनाने के लिए।
Happy Women's Day!
6. कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता,
लेकिन सच तो ये है कि
औरत के बिना कोई घर नहीं होता।
Happy Women's Day, Dear!
7. मां खुद नहीं सोई हमें सुलाया,
हर कहानी और किस्सों से हमें हंसाया,
हर मुश्किल और परेशानी को गले से लगाया,
हमें दुनिया में कुछ अलग तरीके से जीना सिखाया।
महिला दिवस की शुभकामनाएं!
8. मां, आज मैं जो कुछ भी हूं,
सिर्फ आपकी वजह से हूं,
आप मेरी प्रेरणा हैं।
महिला दिवस की शुभकामनाएं!
