LIVEAnant Ambani- Radhika Merchant Wedding Photos, Images, Video Live Updates: मिसेज अंबानी बनने को राजकुमारी की तरह तैयार हुईं राधिका, पहना इस डिजाइनर जोड़ी का बनाया पानेतर

Anant Ambani- Radhika Merchant Wedding Photos, Images, Video Live Updates: मिसेज अंबानी बनने को राजकुमारी की तरह तैयार हुईं राधिका, पहना इस डिजाइनर जोड़ी का बनाया पानेतर
Anant Ambani- Radhika Merchant Wedding Photos, Images, Video Live Updates: मुकेश और नीता अंबानी के लाडले बेटे अनंत अंबानी की शाही शादी की दुनिया गवाह बन रही है। उनकी शादी के लिए मुंबई के खास वेन्यू में बॉलीवुड के सितारे एक से एक लुक में पहुंचे हैं। राधिका का भी ब्राइडल लुक सामने आ गया है। विदेश से भी कई मेहमान इसमें शिरकत करने के लिए आए हैं। अनंत और उनकी प्यारी सी दुल्हन राधिका काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। स्कूल में साथ पढ़ने तो दोस्ती से प्यार और शादी तक का सफर तय करने वाले अनंत राधिका की लव स्टोरी भी काफी क्यूट है। ग्रैंड प्री वेडिंग के बाद कपल अब शाही शादी कर रहा है।
Isha Ambani First Look
Shloka Ambani First Look
शादी के बाद अनंत और राधिका का ग्रैंड रिसेप्शन 14 जुलाई को NMACC में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से बड़ी बड़ी हस्तियां, बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर क्रिकेटर्स और नेताओं तक शामिल होंगे। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादी है। आइये इस शादी का जरा नजदीक से देखते हैं।
Nita Ambani First Look
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत और राधिका की शाही शादी पर अंबानी परिवार करीब 5000 करोड़ रुपये खर्च रहा है। हालांकि इस आंकड़े को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding Highlights
राधिका मर्चेंट की ब्राइडल ड्रेस
शादी की मुख्य रस्मों के लिए राधिका ने अबू जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ पानेतर पहना। गुजरात की दुल्हनें सफेद और लाल रंग का जो जोड़ा पहनती हैं, उसे पानेतर कहते हैं।
मिसेज अंबानी बनने को ऐसे तैयार हुईं राधिका
लहंगा साड़ी छोड़ सूट लुक में नजर आईं सोनाली बेन्द्रे
अनंत और राधिका की शादी में संजय दत्त और उनकी फैमिली
अंबानी की शादी में विद्या बालन और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर
कैसा रहा सिद्धार्थ और कियारा का लुक
कियारा और सिड का लुक बहुत खूबसूरत लग रहा है। कियारा ने वाइब्रेंट लहंगा ऑप्ट किया, वहीं सिड ने लाइट कलर का बंद गला और पाजामा पहना।
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी... सिद्धार्थ और कियारा
मीरा का एलिगेंट पेस्टल लहंगा
मीरा कपूर बेशक खबसूरत और एलिगेंट बॉलीवुड वाइव्स में से एक हैं। अंबानी वेडिंंग के लिए उन्होंने शाहिद के साथ ड्रेस का कलर कॉम्बिनेशन सेट किया और फुल स्लीव्स ब्लाउज वाले लुक में नजर आईं।
अंबानी वेडिंंग में मीरा और शाहिद कपूर की एंट्री
सलमान खान का ब्रोच
अंबानी वेडिंग के लिए सलमान खान ने पठानी सूट चुना और उसके साथ ब्रोच और हील वाले बूट्स पहने।
सलमान खान का लुक जलवेदार है
कैटरीना का रेड साड़ी लुक
कैटरीना कैफ ने फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ रेड साड़ी पहनी। वहीं शेरवानी में नजर आए उनके हसबैंड विकी कौशल
कैटरीना के हुस्न पर विकी की तौबा तौबा
खूबसूरत कपल केएल राहुल और अथिया शेट्टी भी अनंत और राधिका की शादी के लिए पहुंचे
टाइगर श्रॉफ अपनी मम्मी और बहन के साथ पहुंचे
गौरी और शाहरुख खान का अंबानी शादी का रॉयल लुक
आलिया ने पहनी गुलाबी साड़ी
आलिया ने सिल्क टच वाली साड़ी पहनी है। ट्रेडिशनल लुक के साथ उन्होंने पोटली बैग, भारी नेकलेस, झुमके और मांग टीका कैरी किया है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का अंबानी वेडिंग के लिए स्पेशल लुक
अनंत अंबानी की शादी में जमकर नाच रहे बाराती