लाइफस्टाइल

Nita Ambani Look: बेटे की बारात में रेशम का घाघरा पहन पहुंची नीता अंबानी.. गजब था दुपट्टे का डिजाइन, ये रहा दूल्हे की मां का पूरा लुक

Nita Ambani Look (नीता अंबानी का लहंगा): अनंत अंबानी की बारात की लेटेस्ट तसवीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बेटे की शादी के लिए मां नीता का लुक भी गजब का है। देखें नीता अंबानी ने बारात में क्या पहना, लेटेस्ट लहंगा डिजाइन्स, अनंत अंबानी की शादी Photos।

Image

Anant Ambani Barat Nita Ambani latest lehenga design

Nita Ambani Look (नीता अंबानी का लहंगा): अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की बेला आ चुकी है, लाडले बेटे की शादी में बेशक ही अंबानी परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। दुल्हनिया को लेने पीच नारंगी रंग की शेरवानी में बारात संग लेने पहुंचे अनंत अंबानी की मां नीता का लुक फिर खूब वायरल हो रहा है। नीता जी ने बेटे की बारात के लिए बहुत ही खास पेस्टल राजसी लुक वाला लहंगा चोली खानदानी ज्वेलरी संग स्टाइल किया है। नीता जी ने खास डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला को 'रंगात' लहंगा पहना है। यहां देखें नीता जी का लेटेस्ट लहंगा ब्लाउज डिजाइन, बारात की लेटेस्ट Photos, नीता अंबानी ने बारात में क्या पहना लुक डिटेल्स।

नीता अंबानी का बारात लुक

बेटे की बारात के लिए नीता अंबानी ने बहुत ही ज्यादा राजसी लुक का पीच सिल्क घाघरा पहना था। बहुत ही क्लासी विंटेस ब्रोंज, ब्लश पिंक और पिस्ता ग्रीन शेड के लहंगे के साथ नीता जी का जाली वर्क ब्लाउज भी एकदम ही कातिल लुक दे रहा है।

खास था ब्लाउज का डिजाइन

लहंगे के साथ नीता जी ने बहुत ही ज्यादा नए और खूबसूरत लुक का ब्लाउज स्टाइल किया था। जाली ब्लाउज पर स्पेशली नक्शी और सादी गोल्ड का वर्क किया हुआ था। सिल्वर जरदोजी वर्क के साथ स्वरोव्सकी क्रिस्टल का कॉम्बिनेशन भी एकदम गजब का लग रहा था।

किसने किया डिजाइन?

नीता अंबानी का लहंगा खास हाथ से स्वदेश के विजय कुमार और मोनिका मॉर्य ने करीब 40 दिनों के अंदर अंदर बनाकर तैयार किया था।

क्यों है सबसे खास

नीता जी के लहंगे के साथ उनका ब्लाउज और दुपट्टा भी खूब खास है। ट्रेडिशनल सिल्क लहंगे के साथ उन्होने मैचिंग रंगात वर्क का ही दुपट्टा भी साड़ी स्टाइल में कैरी किया था। पेस्टल शेड में दूल्हे की मां का लुक एकदम कमाल का लगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article