लाइफस्टाइल

Shloka Mehta Look: लो चली मैं अपने देवर की बारात लेकर.. अनंत की बारात में ऐसा रहा प्यारी भाभी श्लोका का अंदाज, खूब छलका 16 श्रृंगार

Shloka Mehta Wedding Look (श्लोका मेहता लहंगा ज्वेलरी डिजाइन): देवर अनंत की बारात में भाभी श्लोका का लुक एकदम गजब रहा, आकाश की पत्नी ने खास लाल लहंगा पहना था। देखें श्लोका अंबानी लहंगा डिटेल्स, लेटेस्ट लहंगा ब्लाउज डिजाइन, श्लोका अंबानी ज्वेलरी, अनंत अंबानी शादी Photos

Image

Shloka mehta red lehenga for anant wedding, latest blouse jewellery

Shloka Mehta Wedding Look (श्लोका मेहता लहंगा ज्वेलरी डिजाइन): अनंत अंबानी की शादी का जश्न जोरो पर है, जल्द ही अपनी दुल्हनिया को विदा कर ले जाने वाले अनंत बारात लेकर राधिका के द्वार पर पहुंच चुके हैं। अनंत राधिका उनकी मां-बहन तो भाभी श्लोका भी नाचती गाती बारात में नजर आईं। देवर की बारात में भाभी श्लोका का लुक तो एकदम ही गजब का था, आकाश की पत्नी ने छोटे नटखट देवर की बारात में लाल रंग का लहंगा पहना था। हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे में श्लोका महारानी से कम नहीं लग रही है, यहां देखें अंबानी बहू श्लोका का वायरल लहंगा लुक, श्लोका अंबानी की ज्वेलरी, लेटेस्ट डिजाइन ब्लाउज।

अंबानी बहू का लहंगा हुआ वायरल

अनंत अंबानी की बारात के लिए राधिका ने हैवी वर्क का लाल लहंगा पहना था। बड़ी बहू का ये घेरदार लहंगा और मैचिंग गोल गले का ब्लाउज सास और ननद के पेस्टल सिल्क लहंगों से पूरा अलग ही था।

Shloka Ambani Lehenga design

Shloka Ambani Lehenga design

श्लोका ने खास लहंगे के साथ गोल्डन रंग का कंट्रास्ट दुपट्टा स्टाइल किया था। प्लीट्स स्टाइल में वन साइड दुपट्टा ड्रेप के साथ उनकी कंट्रास्ट की ज्वेलरी का लुक भी कुछ अलग ही था। हालांकि श्लोका लहंगे के साथ दूसरे स्टाइल का दुपट्टा भी कैरी करती तो लुक गजब का लगता है। लहंगे के साथ श्लोका ने गोल गले का ब्लाउज पहना था, जिसकी लटकन वाली स्लीव्स काफी प्यारा लुक दे रही थी।

ऐसा था लहंगा.. गहने भी लगे एकदम अलग

Shloka Ambani Necklace

Shloka Ambani Necklace

श्लोका का ये लहंगा काफी ट्रेडिशनल वाइब्स दे रहा था। लाल लहंगे के साथ अंबानी बहू ने एकदम ही कंट्रास्ट का कुंदन, पर्ल और एलिगेंट एमरल्ड से लदा चोकर सेट पहना था। झूमके और मांग टीके में भी श्लोका का लुक काफी देसी और हसीन लग रहा था। हालांकि श्लोका ने बारात में डांस के लिए अपना आउटफिट चेंज कर लिया था, श्लोका ने बाद में पेस्टल गोल्डन शेड का क्लासी लहंगा फ्लॉन्ट किया था।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article