Anant-Radhika Pre Wedding: करीना कपूर या रानी मुखर्जी? किसका लुक रहा दमदार, किसने लूटी लाइमलाइट

अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट संग 12 जुलाई को सात फेरे लेंगे। शादी से पहले दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में रखी गई है जहां मशहूर हस्तियों का जमावड़ा लगा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे साहबजादे का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जामनगर में हो रहा है। आज सेलिब्रेशन का तीसरा और आखिरी दिन है। अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट संग 12 जुलाई को सात फेरे लेंगे। शादी से पहले दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में रखी गई है जहां मशहूर हस्तियों का जमावड़ा लगा है। इस फंक्शन में बॉलीवुड हसीनाएं भी ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं। फंक्शन के दूसरे दिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। इन फोटोज में करीना कपूर और रानी मुखर्जी का भी साड़ी लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां देखें तस्वीरें।

Rani Mukherjee vs Kareena Kapoor

लाल सीक्वेंस साड़ी में करीना कपूर

अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और बच्चों के साथ पहुंची हैं। वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन करीना ने लाल रंग की सीक्वेंस साड़ी पहनी थी। उन्होंने इसे हॉल्टर नेक वाले मैचिंग ब्लाउज के साथ टीमअप किया था। ग्लैम मेकअप और स्लीक बन के साथ उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया था।

End of Feed