Anant Ambani Pre Wedding: पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है रिलायंस (Reliance) इंडस्ट्रीज के चीफ मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की। अनंत अपनी दोस्त राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) संग ब्याह रचा रहे हैं। शादी से पहले गुजरात के जामनगर में अनंत और राधिका का आलीशान प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन (Anant Radhika Pre Wedding) हो रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश दुनिया की कई मशहूर हस्तियां पहुंचीं। कार्यक्रम का आगाज मशहूर बार्बेरियन सिंगर और टॉप क्लास पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) के लाइव परफॉर्मेंस से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिहाना ने इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए 74 करोड़ रुपये चार्ज किये।
लाइफस्टाइल
Anant Ambani Pre Wedding: अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग में जामनगर आए मेहमानों को ये 5 बेशकीमती सुविधाएं दे रहे मुकेश अंबानी
- Authored by: सुनीत सिंह
- Updated Mar 3, 2024, 10:52 AM IST
