Best Books Recommended By Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चीफ और दुनिया के मशहूर उद्योगपति हैं। 19 अप्रैल, 1957 को जन्मे मुकेश अंबानी ने भारत के व्यापार परिदृश्य को बड़ा आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व में, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टेलीकम्यूनिकेशन, पेट्रोकेमिकल और रिटेल सहित तमाम क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छुआ है। अपने दूरदर्शी विजन के लिए जाने जाने वाले मुकेश अंबानी ने Jio के विकास में भी प्रमुख भूमिका निभाई है। जियो के साथ ही भारतीय टेलीकम्युनिकेशन में एक नई क्रांति आई है।
मुकेश अंबानी को न केवल उनके बिजनेस सेंस के लिए बल्कि उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाना जाता है। मुकेश अंबानी पढ़ने लिखने के भी शौकीन हैं। आइए डालते हैं नजर उन किताबों पर जिन्हें मुकेश अंबानी रिकमेंड करते हैं। इनमें कुछ किताबें ऐसी भी हैं जिन्हें पढ़कर आप रिलायंस इंडस्ट्रीज और अंबानी परिवार की अनसुनी बातों को जान पाएंगे।
