Amrit Udyan: आम जनता के लिए 31 जनवरी से खुलेगा अमृत उद्यान, जानें क्‍या है टाइमिंग और कैसे करें बुकिंग

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 29, 2023, 05:30 PM IST

Amrit Udyan: राष्ट्रपति भवन में अपनी यात्रा के दौरान आप हर्बल गार्डन, बोनसाई गार्डन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन देख सकेंगे। इस बार गार्डन करीब दो महीने तक खुले रहेंगे। अमृत उद्यान 31 जनवरी से 26 मार्च, 2023 तक आम जनता के लिए खुलेगा। हालांक ये सोमवार (रखरखाव के लिए) और 8 मार्च को होली के कारण बंद रहेगा।

Amrit Udyan: राष्ट्रपति भवन में प्रसिद्ध अमृत उद्यान (पूर्व में मुगल गार्डन) 31 जनवरी, 2023 से जनता के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान का उद्घाटन किया। अमृत उद्यान में विजिटर्स 12 अनूठी किस्मों के कल्टीवेटेड ट्यूलिप और कई अन्य आकर्षण देख सकेंगे।

Amrit Udyan

Amrit Udyan

कब जाएं अमृत उद्यान?

राष्ट्रपति भवन में अपनी यात्रा के दौरान आप हर्बल गार्डन, बोनसाई गार्डन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन देख सकेंगे। इस बार गार्डन करीब दो महीने तक खुले रहेंगे। अमृत उद्यान 31 जनवरी से 26 मार्च, 2023 तक आम जनता के लिए खुलेगा। हालांक ये सोमवार (रखरखाव के लिए) और 8 मार्च को होली के कारण बंद रहेगा।

End of Feed