घर में आंवले का पेड़ लगाना चाहिए? जानें गमले में कैसे उगाएं आंवला, आंवले का पेड़ कितने साल बाद फल देता है

How to Grow Amla at Home, Can we grow Amla tree at home: आंवला लगाने के लिए मानसून सबसे उपयुक्त समय है, क्योंकि इस मौसम में पौधे को पर्याप्त नमी मिलती है।

How to Grow Amla at Home: बहुत से लोगों को घर पर बागवानी का शौक रहता है। लोग घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए तरह तरह के फूल पौधे लगाते हैं। कुछ लोग ऐसे पौधे भी लगाते हैं जो खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही सेहत का भी ख्याल रखे। ऐसे लोगों की पसंद में आंवले का पौधा भी शुमार होता है। आंवले का पौधा लगाने से पहले बहुत से सवाल लोगों के मन में होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही आम सवालों के जवाब:

Can we Grow Amla tree at home as per vastu

घर पर आंवला का पौधा लगाने से जुड़े सभी सवालों के जवाब (Photo: iStock)

घर में आंवले का पेड़ लगाना चाहिए या नहीं? (Can We grow Amla tree at home)

घर में आंवले का पेड़ लगाना शुभ और लाभकारी माना जाता है। यह आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर है और वातावरण को शुद्ध करता है। हालांकि, इसे पर्याप्त जगह और धूप की जरूरत होती है, इसलिए खुली जगह में लगाना बेहतर है।

End of Feed