भारत में लगभग हर कोई अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना पसंद करता है। किचन गार्डन में तो तुलसी बेहद लोकप्रिय और उपयोगी पौधा है। कई बार लोग अपने आंगन या टेरेस पर तुलसी के साथ कुछ ऐसे पौधे लगा देते हैं जो तुलसी के साथ ही उस पौधे के लिए भी नुकसानदायक होता है। दरअसल हर पौधा तुलसी के साथ अच्छी तरह नहीं पनपता। कुछ पौधों को तुलसी के पास लगाने से उनकी ग्रोथ प्रभावित हो सकती है, क्योंकि उनकी जरूरतें अलग होती हैं या वे एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हैं। आइए जानते हैं कि किचन गार्डन में कौन से पौधे तुलसी के साथ नहीं लगाने चाहिए:
यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति के अनुसार एक पत्नी कैसी होनी चाहिए
तुलसी के पास कौन सा पौधा नहीं लगाना चाहिए?
सेज (Sage)
सेज और तुलसी की जरूरतें अलग होती हैं। जहां तुलसी को नम और पोषक मिट्टी चाहिए, वहीं सेज सूखी मिट्टी में बेहतर बढ़ता है। दोनों को साथ लगाने पर किसी एक का विकास प्रभावित हो सकता है।
खीरा (Cucumber)
खीरे के पास तुलसी लगाने से उसके स्वाद पर असर पड़ सकता है। साथ ही दोनों पौधे पानी और पोषक तत्वों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिससे ग्रोथ कमजोर हो जाती है।
सौंफ (Fennel)
सौंफ ऐसा पौधा है जो आसपास के पौधों की ग्रोथ को रोक सकता है। यह मिट्टी में ऐसे तत्व छोड़ता है जो तुलसी के विकास को धीमा कर देते हैं।
रू (Rue)
रू भी एक ऐसा पौधा है जो केमिकल्स छोड़कर पास के पौधों को प्रभावित करता है। तुलसी के साथ इसे लगाने से पौधा कमजोर और बीमार हो सकता है।
पत्तागोभी (Cabbage)
पत्तागोभी और तुलसी की जलवायु जरूरतें अलग होती हैं। पत्तागोभी ठंडे मौसम में अच्छी बढ़ती है, जबकि तुलसी को गर्म मौसम पसंद है। साथ लगाने पर दोनों सही से नहीं बढ़ पाते।
थाइम (Thyme)
थाइम को कम पानी चाहिए, जबकि तुलसी को नियमित नमी की जरूरत होती है। इस वजह से दोनों को साथ उगाना मुश्किल हो जाता है और एक पौधा कमजोर पड़ सकता है।
केल (Kale)
केल ठंडे मौसम और हल्की धूप में बेहतर बढ़ता है, जबकि तुलसी को तेज धूप और गर्मी चाहिए। इसलिए दोनों की ग्रोथ कंडीशन मेल नहीं खाती।
तुलसी के साथ सही पौधों का चुनाव करना बहुत जरूरी है। गलत पौधों के साथ इसे लगाने से ग्रोथ रुक सकती है, स्वाद प्रभावित हो सकता है या पौधा कमजोर हो सकता है। इसलिए किचन गार्डन बनाते समय ध्यान रखें कि हर पौधे की जरूरत अलग होती है। अगर सही पौधा चुना जाए, तो आपकी बागवानी ज्यादा सफल और फलदायी बन सकती है।
तुलसी के पास कौन सा पौधा लगाना चाहिए
किचन गार्डन में आप तुलसी के साथ टमाटर लगा सकते हैं। इससे टामाटर का स्वाद भी बढ़ता है और तुलसी भी फलती-फूलती है। इसके आलावा आप तुलसी के साथ गेंदे का फूल भी लगा सकते हैं। तुलसी के साथ लगाए जा सकने वाले अच्छे पौधों में जीनिया, कैमोमाइल, अजमोद और ओरिगैनो भी शामिल हैं।
तुलसी के पौधे में नमक डालने से क्या होता है?
तुलसी के पौधे में थोड़ी मात्रा में एप्सम सॉल्ट (मैग्नीशियम सल्फेट) मिलाने से उसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे पौधा ज्यादा हरा-भरा और घना हो जाता है। यह कीटों को दूर रखने में भी मदद करता है और मुरझाए पौधे को फिर से ताजगी देने में सहायक होता है। ध्यान रखें कि गलती से भी साधारण नमक का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे पौधा खराब होकर सूख सकता है।
