अंबानी परिवार में आई नई बहू के लहंगे ने किया हैरान, कैसे करोड़ों की कीमत में बिना फैब्रिक के हुआ तैयार

अंबानी परिवार में एक और बहू का आगमन हुआ है। खुशी के इस मौके पर नई दुलहन का ब्राइडल लहंगा भी हैरान कर रहा है। बताया जा रहा है कि उनका यह लहंगा मुगलों के समय के एक खास काम से तैयार किया गया जिसमें कपड़े की जरूरत बहुत कम पड़ती है। वहीं लहंगे पर सोने चांदी जैसी धातुओं के धागों का महीन और भारी काम किया गया है।

मुंबई की जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर श्वेना पोय रैतुरकार इन दिनों अपनी शादी और खास वेडिंग लुक की वजह से खूब चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में विक्रम सालगांवकर से शादी की, जो देश के बड़े बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं। विक्रम देश के बड़े अंबानी परिवार से नाता रखते हैं। वह मुकेश अंबानी के भांजे और धीरूभाई अंबानी के नाते हैं। वैसे यह शादी निजी रखी गई थी, लेकिन मेहमानों की लिस्ट और शाही अंदाज ने इसे हाई-प्रोफाइल बना दिया। सबसे ज्यादा ध्यान खींचा श्वेना के अनोखे लहंगे ने, जिसने फैशन की दुनिया में अलग पहचान बना ली।

ambani bahu lehenga

'बिना फैब्रिक' का कीमती लहंगा पहन दुलहन बनीं श्वेना

कौन हैं श्वेना पोय रैतुरकार

Shweana Poy Raiturcar मुंबई की ज्वेलरी डिजाइनर और बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने Gemological Institute of America (GIA) से हीरों-रत्नों की पढ़ाई की और Parsons School of Design से डिजाइन सीखा। इसके अलावा उन्होंने Bentley University में भी पढ़ाई की है। वे खास ऑर्डर पर ज्वेलरी डिजाइन करती हैं, यानी हर पीस अलग और कस्टम-मेड होता है। वे पहले Rosy Blue और De Beers Group जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने Vikram Salgaocar से शादी की, जो Mukesh Ambani के परिवार से जुड़े हैं।

End of Feed