Aloe vera Face Pack: ग्लोइंग एंड शाइनी स्किन के लिए इस तरह करें एलोवेरा फेस पैक का इस्तेमाल, खिल उठेगी त्वचा

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Apr 10, 2023, 01:20 PM IST

स्किन की देखभाल के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ऐसे में ऐसे करें एलोवेरा फेस पैक का इस्तेमाल।

Aloe vera Face Pack: बेदाग निखरी त्वचा भला किसे पसंद नहीं। हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। इसके लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से चेहरे पर कील-मुंहासे निकाल आते हैं। इसके साथ ही इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं भी होती है। ऐसे में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा फेस पैक का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होता है। एलोवेरा स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को दूर करता है और स्किन की रंगत को भी सुधारता है। स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए एलोवेरा फेस पैक का इस्तेमाल काफी फायदेमंद है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह एलोवेरा फेस पैक का इस्तेमाल कर आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

घर पर ऐसे बनाएं एलोवेरा फेस पैक

घर पर ऐसे बनाएं एलोवेरा फेस पैक (Source:istock)

घर पर ऐसे बनाएं एलोवेरा फेस पैक

हल्दी और एलोवेरा

हल्दी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। स्किन की देखभाल के लिए हल्दी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। इसका फेस पैक बनाने के लिए एलोवेरा जेल लें इसमें एक छोटा चम्मच हल्दी, गुलाब जल और शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। फिर 10-15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

दही और एलोवेरा

इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच दही मिलाएं। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। ग्लोइंग एंड शाइनी स्किन पाने के लिए हफ्ते में कम से कम 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।

बेसन और एलोवेरा

पिंपल की समस्या से छुटकारा दिलाने में ये फेस पैक बहुत कारगर है। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए एक कटोरी में बेसन लें, अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। इसके बाद इसमें गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

चंदन और एलोवेरा

एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें।

End of Feed