Bridal Lehenga Tips: वेडिंग सीजन में ब्राइडल लहंगे के लिए हैं परेशान! तो बॉलीवुड ब्राइड्स से ले सकती हैं टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 07:50 PM IST

Bridal Lehenga Tips: वेडिंग सीजन चल रहा है। ऐसे में वेडिंग अटेंड करने वाली लड़कियां और महिलाएं अपने लुक्स को लेकर काफी पजेसीव रहती हैं, लेकिन उससे ज्यादा ब्राइडल को अपने लहंगे की चिंता रहती है। अगर आप भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और आपको भी लहंगे की चिंता सता रही है तो ये आर्टिकल आपके काम आएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्ट्रेसेस से ले सकते हैं ब्राइडल लहंगे के टिप्स
  • आलिया और मौनी के ब्राइडल लहंगों ने जीता दिल
  • वेडिंग सीजन में ट्रेडिंग हैं ये ब्राइडल लहंगे

Bridal Lehenga Tips: नए साल की शुरूआत के साथ वेडिंग सीजन भी चल रहा है। जनवरी से लेकर फरवरी के पूरे महीने सगाई, शादियां और रिसेप्शन होते रहेंगे। ऐसे में वेडिंग से लेकर रिसेप्शन तक अटेंड करने वाली लड़कियां और महिलाएं अपने लुक्स और कपड़ों को लेकर काफी चिंतित रहती हैं। वो हमेशा यही चाहती हैं कि वो पार्टी में दूसरी लड़कियों या महिलाओं से अलग नजर आएं, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चिंतित वो लड़की रहती है, जो शादी के बंधन में बंधने वाली है। दुल्हन हमेशा ये ही चाहती है कि उसकी शादी का जोड़ा ऐसा हो कि शादी अटेंड करने आए लोगों की नजर केवल उस पर ही टिक जाए। ऐसे में अगर आप भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और आपको भी लहंगे की चिंता सता रही है तो आज हम आपको इससे जुड़े कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। आप अपनी शादी के लिए बॉलीवुड इन टॉप एक्ट्रेसेस से अपने लहंगे के आइडिया ले सकती हैं।

bridal lenga tips.

वेडिंग सीजन पर लेना है लेहंगा

मौनी राय का लाल लहंगा

अगर आप शादी में कुछ अलग और सिंपल दिखना चाहती हैं और चाहती हैं कि आपकी शादी का जोड़ा लाल रंग का ही हो तो ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी राय (Mouni Roy) के ब्राइडल लहंगे से टिप ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर चौड़े बॉर्डर वाले रेड और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसका डीप नेक का ब्लाउज और ग्रीन बीड्स वाला नेकपीस था। उनकी शादी का जोड़ा बेहद शानदार लग रहा था। आप इस लुक को भी अपना सकती हैं।

End of Feed