Ambani Ganesh Chaturthi 2026: अंबानी परिवार के गणेश दर्शन का मौका हो और कैमरों की नजर सितारों पर न टिके, ऐसा भला कैसे हो सकता है! इस बार भी अंबानी परिवार के घर हुए गणपति दर्शन में बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने अपनी मौजूदगी से माहौल को और ग्लैमरस बना दिया। किसी ने ट्रेडिशनल साड़ी में देसी ठाठ दिखाया, तो किसी का लुक इंडो-वेस्टर्न अंदाज के साथ त्योहार की चमक बिखेरता नजर आया।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - एंटीलिया की मालकिन का हार देख फटी रह जाएंगी आंखें, गणेश चतुर्थी पर नीता अंबानी के इस लुक ने लूटी लाइमलाइट
एंटीलिया च राजा के दर्शन के लिए पहुंचीं आलिया भट्ट से लेकर कियारा, करीना तो कैटरीना तक के लुक्स वाकई दिल जीतने वाले रहे। खूबसूरत ड्रेपिंग, गहनों की चमक, मेकअप और हेयरस्टाइल से लेकर पूरे लुक की बॉडी लैंग्वेज तक, हर सेलेब अपने अंदाज में अलग नजर आया। यहां देखें कौन लगा बेस्ट और किसने क्या पहना।
गणेश जी के दर्शन करने फुल फैमिली के साथ पहुंची करीना कपूर का येलो सूट लुक बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लॉन्ग ए लाइन पैटर्न गोल गला कुर्ता के साथ प्लाजो पैंट्स और मैचिंग दुपट्टा करीना पर अच्छा लग रहा था। चटक सूट के साथ बेबो ने पर्ल और कुंदन का नेकलेस पहना था।
कपूर खानदान की इकलौती बहुरानी आलिया भट्ट ने फंक्शन के लिए बहुत ही सुंदर सी पिस्ता ग्रीन कलर की शाइन वाली मसाबा गुप्ता द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ आलिया ने मैचिंग गोल्डन धागे से एम्ब्रॉयडरी किया हुआ कॉर्सेट ब्लाउज पहन था। उल्टा पल्ला ड्रेप के साथ आलिया की साड़ी का लुक बेहद प्यारा लगा। वहीं मिनिमल ज्वेलरी तो लुक में क्लास एड कर रही है। आलिया पति रणबीर के साथ पहुंची थीं, रणबीर ने बैंगनी रंग का कुर्ता पजामा पहना था। जो हमेशा की तरह की सुपर हैंडसम लग रहे थे।
कैटरीना कैफ ने भी पिस्ता ग्रीन कलर का बहुत ही खूबसूरत सा अनारकली सूट पहना था। बोट नेक के साथ घेरदार अनारकली चूड़ीदार सलवार और एकदम ही हैवी वाइब्रेंट रंगों और लटकन टैसल वाला दुपट्टा कैटरीना के लुक में चार चांद लगा रहा था। हैवी ज्वेलरी के साथ कैटरीना ने मिनिमल मेकअप बेस चुना था। फेस्टिवल के हिसाब से कैट का लुक परफेक्ट लगा।
कपूर बहनों के ट्रेडिशल साड़ी वाले लुक्स तो हमेशा ही सुपर से ऊपर वाले होते हैं। एंटीलिया में गणेश दर्शन करने पहुंची जान्हवी और खुशी कपूर दोनों के ही साड़ी लुक्स काफी अचअछे रहे। खुशी ने लाल रंग हैवी जरी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पहनी थी। वहीं जान्हवी ने ट्रेडिशनल गुजराती स्टाइल की बैंगनी गुलाबी साड़ी को सीधा पल्ला स्टाइल में ड्रेप किया था।
कियारा आडवाणी का पोस्ट प्रेगनेंसी वाला ये ब्लश लाइट पिंक साड़ी वाला लुक भी काफी पॉपुलर हो रहा है। कियारा ने बहुत ही सिंपल और सुंदर सा साड़ी लुक फ्लॉन्ट किया है। उल्टा पल्ला स्टाइल के ड्रेप के साथ वी नेक ब्लाउज और कंट्रास्ट एमरल्ड ज्वेलरी कियारा पर काफी जम ठम रही थी।
माधुरी दीक्षित भी पति श्रीराम नेने संग एंटीलिया पहुंची थीं। साड़ी वाले लुक में माधुरी की अदाएं भी देखने लायक थी। मल्टीकलर की ट्रेडिशनल साड़ियां इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं।
इसी के साथ साथ कृति सेनॉन तो अनन्या पांडे की सिल्क बंधेज की साड़ी तो अपने आप में ही बहुत खास नजर आ रही थीं। बेशक ही हर एक्ट्रेस अपने खास अंदाज में सुंदर नजर आई, आप बताइए आपको किसका लुक सबसे ज्यादा पसंद आया।
