बदन पर मोगरे के फूल सजाकर महफिल लूट ले गईं आलिया भट्ट, सफेद साड़ी में लगीं चांद का टुकड़ा

आलिया भट्ट ने हाल ही में एक फंक्शन के लिए खास सफेद रंग की साड़ी में ड्रीमी लुक फ्लॉन्ट किया था। आलिया की साड़ी के साथ वाला ब्लाउज तो फूलों तो स्टाइलिंग काफी कमाल रही. देखें इस लुक की डिटेल्स।

आलिया भट्ट ने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में अपनी साड़ी लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनका यह अंदाज न सिर्फ बेहद खूबसूरत था, बल्कि मॉडर्न फैशन फ्युजन का शानदार उदाहरण भी था। उन्होंने वाइट रंग की साड़ी पहनी, जो ताजगी, एलिगेंस और क्लास का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करती है। यह सॉफ्ट और सटल रंग इवेंट की लाइटिंग में और भी निखरकर सामने आया, जिससे उनका पूरा लुक बेहद आकर्षक लग रहा था। आलिया ने इस लुक के लिए डिजाइनर गौरव गुप्ता की साड़ी पहनी थी। उन्होने सफेद रंग की साटन साड़ी के साथ मोगरे के फूल के टैसल ड्रेप किए गुए थे।

Alia Bhatt

आलिया भट्ट की मोगरा साड़ी

आलिया की साड़ी की ड्रेपिंग पारंपरिक स्टाइल से अलग थी। इसे एक स्ट्रक्चर्ड और क्लीन तरीके से स्टाइल किया गया था, जो उनके फिगर पर बिल्कुल परफेक्ट फिट बैठ रही थी। खास बात यह थी कि साड़ी को गाउन जैसा फिनिश दिया गया था, जो इसे रेड कार्पेट के लिए एकदम उपयुक्त बनाता है। इसके साथ जुड़ा ट्रेल इस आउटफिट में ग्रैंडनेस और ड्रामा जोड़ रहा था, जिससे यह लुक और भी खास बन गया।

आलिया भट्ट का ब्लाउज डिजाइन

इस साड़ी के साथ पहना गया ब्लाउज़ भी उतना ही खास था। आलिया ने पर्ल वर्क वाला स्लीवलेस और फिटेड डिजाइन ब्लाउज पहना था। जिसमें डीप नेकलाइन लुक को बोल्ड टच दे रही थी। ब्लाउज़ पर की गई डिटेलिंग बहुत ही सटल थी, लेकिन उसने पूरे आउटफिट में एक रिच टेक्सचर जोड़ दिया। इसका स्ट्रक्चर्ड कट साड़ी के फ्लोई फैब्रिक के साथ एक शानदार बैलेंस बनाता है।

End of Feed