लाइफस्टाइल

आज है आदि शंकराचार्य जयंती, यहां पढ़ें टॉप 10 जीवन बदल देने वाले कोट्स इन हिंदी

आज सनातन धर्म के महान पुनरुद्धारक आदि शंकराचार्य जी की जयंती है। उनके विचारों ने बहुत से लोगों को प्रेरित किया है। उनके कोट्स जीवन, सत्य और आत्मबोध का गहरा संदेश देते हैं। पढ़ें उनके टॉप 10 कोट्स इन हिंदी।

Image

Adi Shankaracharya Jayanti Quotes

हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन पर सनातन धर्म के महान पुनरुद्धारक और अद्वैत वेदांत के प्रतिपादक आदि गुरु शंकराचार्य की जन्म जयंती मनाई जाती है। आज Adi Shankaracharya Jayanti है, भारतीय दर्शन और आध्यात्मिक परंपरा में गुरु शंकराचार्य का योगदान अतुलनीय माना जाता है। उनकी शिक्षाओं ने न केवल सनातन धर्म को नई दिशा दी, बल्कि जीवन को देखने का गहरा और सार्थक नजरिया भी प्रदान किया।

हर वर्ष उनकी जयंती बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाई जाती है। इस खास दिन पर लोग उनके विचारों और उपदेशों को याद करते हैं। उनके कोट्स आज भी जीवन के हर पहलू जैसे ज्ञान, आत्मबोध, सत्य और भक्ति पर प्रकाश डालते हैं। सरल शब्दों में गहरी बात कहने की उनकी शैली उन्हें महान बनाती है। अगर आप भी जीवन में शांति, संतुलन और सही दिशा की तलाश में हैं, तो आदि शंकराचार्य के विचार आपके लिए प्रेरणादायक साबित हो सकते हैं। यहां पढ़ें उनके टॉप 10 कोट्स इन हिंदी।

Shankaracharya Jayanti Images

Shankaracharya Jayanti Images

Shankaracharya Jayanti Quotes in Hindi

आदि शंकराचार्य जी ने ही यह बताया था कि, आत्मा और परमात्मा एक ही हैं। उनके विचार आज भी लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनकी टॉप 10 जीवन बदल देने वाली कोट्स इन हिंदी।

1. ब्रह्म सत्य है, जगत मिथ्या है

2. अज्ञान ही दुख का मूल कारण है

3. स्वयं को जानो, यही सबसे बड़ा ज्ञान है

4. जो सत्य है, वही शाश्वत है

5. मन ही बंधन और मोक्ष का कारण है।

6. ज्ञान से बड़ा कोई धन नहीं।

7. वैराग्य से ही शांति मिलती है।

8. भक्ति और ज्ञान दोनों जरूरी हैं

9. सच्चा सुख भीतर से आता है

10. जीवन का उद्देश्य आत्मा की पहचान है।

गुरु आदि शंकराचार्य के ये विचार केवल पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में अपनाने के लिए हैं। ये हमें सही और गलत के बीच फर्क समझने में मदद करते हैं और जीवन को सरल बनाते हैं।

कैसे अपनाएं इन विचारों को..

शंकराचार्य जयंती पर आप भी उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाकर अपने जीवन की दिशा बदल सकते हैं। इस प्रकार से आप भी अपने जीवन में उनके सिद्धांत उतार सकते हैं।

  • रोज कुछ समय आत्मचिंतन करें
  • सकारात्मक सोच अपनाएं
  • भक्ति और ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाएं
  • सत्य और सरलता के मार्ग पर चलें
Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article