2-3 चम्मच घी, सुबह नहीं करतीं नाश्ता..57 साल की मधू ने बताया अपनी फिटनेस और डाइट का सीक्रेट

मधू बताती हैं कि वह सुबह उठने के बाद नाश्ता नहीं करतीं। उनकी पहली मील दोपहर के आसपास होती है। यानी वह लंबे समय तक बिना कुछ खाए रहती हैं।

Madhoo Diet: बॉलीवुड एक्ट्रेस मधू आज भी अपनी फिटनेस और एनर्जी से लोगों को हैरान कर रही हैं। 57 की उम्र में भी उनकी एक्टिव लाइफस्टाइल और हेल्दी लुक किसी 27 साल की युवा सरीखी है। हाल ही में उन्होंने अपनी डाइट और खाने की आदतों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह सुबह नाश्ता नहीं करतीं, लेकिन रोजाना 2-3 चम्मच घी जरूर खाती हैं।

Madhoo

57 की उम्र में 27 सी नजर आती हैं एक्ट्रेस मधू (Photo: Instagram)

मधू का मानना है कि हर व्यक्ति के शरीर की जरूरतें अलग होती हैं। इसलिए किसी भी डाइट को आंख मूंदकर फॉलो करने के बजाय यह समझना जरूरी है कि आपके शरीर पर क्या चीज सबसे बेहतर काम करती है।

End of Feed