Abraham Lincoln Motivational Quotes: अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन संघर्ष, ईमानदारी और आत्मविश्वास के प्रतीक भी थे। अब्राहम लिंकन की जिंदगी हमें सिखाती है कि कठिनाइयां चाहे कितनी भी हों निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि सच्चाई, मेहनत और आत्मविश्वास से हर मंजिल को पाया जा सकता है। सफलता के लिए मेहनत, धैर्य और सच्चाई बेहद जरूरी है ये बात हमें अब्राहम लिंकन से सीखनी चाहिए। लिंकन के विचार आज भी हमें प्रेरणा देने का काम करते हैं। अगर हम उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएं तो कोई भी सपना बड़ा नहीं और कोई भी मंजिल दूर नहीं। आइए जानते हैं अब्राहम लिंकन के 10 प्रेरणादायक विचार जो हमें उत्साह से भरकर जीवन में सफलता का रास्ता दिखाते हैं।
Abraham Lincoln motivational quotes
1- 'अगर मुझे पेड़ काटने के लिए छह घंटे दिए जाएं, तो मैं पहले चार घंटे कुल्हाड़ी को तेज करने में लगाऊंगा।'
(अब्राहम लिंकन का यह कोट सीखाता है कि तैयारी सफलता की कुंजी है। सही योजना और तैयारी से कोई भी बड़ा काम आसान हो सकता है)
2- 'जो इंतज़ार करते हैं, उन्हें वही मिलता है जो मेहनत करने वाले छोड़ देते हैं।'
(अब्राहम लिंकन का यह कोट सीखाता है कि मेहनत और कर्म ही सफलता का असली रास्ता है। सिर्फ इंतज़ार करने से कुछ नहीं होता।)
3- 'आज का संघर्ष सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले भविष्य के लिए भी होता है।'
(अब्राहम लिंकन का यह कोट सीखाता है कि मेहनत और संघर्ष का असर भले ही तुरंत ना दिखे, लेकिन भविष्य में वही आपकी सफलता की नींव बनता है।)
4- 'आज की जिम्मेदारियों से भागकर आप कल की जिम्मेदारी से नहीं बच सकते।'
(अब्राहम लिंकन का यह कोट सीखाता है कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो टालमटोल नहीं करते बल्कि हर दिन अपनी जिम्मेदारी को निभाते हैं।)
5- 'सफल होने का आपका संकल्प किसी भी और चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है।'
(अब्राहम लिंकन का यह कोट सीखाता है कि सफलता की पहली सीढ़ी इरादा है। अगर निश्चय पक्का है, तो रास्ते खुद खुलते जाते हैं।)
6- 'मैं धीरे चलता हूँ, लेकिन कभी पीछे नहीं हटता।'
(अब्राहम लिंकन का यह कोट सीखाता है कि धीरे-धीरे ही सही लेकिन बिना रुके अगर आप लगातार आगे बढ़ते रहेंगे, तो मंजिल एक दिन जरूर मिलेगी।)
7-'अपने भविष्य की भविष्यवाणी करने का सबसे अच्छा तरीका है-उसे खुद बनाना।'
(अब्राहम लिंकन का यह कोट सीखाता है लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं। किस्मत पर भरोसा करने से बेहतर है खुद अपनी राह बनाएं।)
