लाइफस्टाइल

Mumbai Misal Pav recipe: मुंबई के मिसल पाव के साथ बारिश का मजा हो जाएगा एकदम दुगना, देखें शानदार रेसिपी

Mumbai street food Misal Pav recipe (मिसल पाव की रेसिपी): स्ट्रीट फुड खाना बहुत पसंद है, और इस सुहाने बारिश वाले मौसम में कुछ तीखा चटपटा खाने की तलब उठ रही है। तो फिर मुंबई की गलियों के मशहूर मिसल पाव का स्वाद आपकी जुबान को खूब भाएगा। देखें घर पर ठेले जैसा लजीज मिसल पाव कैसे बनाएं।

Image

Abhishek bachchan favorite mumbai street food misal fry vada pav misal recipe in hindi

Misal Pav recipe Mumbai street food (मिसल पाव रेसिपी): तीखा चटपटा स्ट्रीट फुड खाना किसे पसंद नहीं होता है? हाल ही में अभिषेक बच्चन ने भी मुंबई के मिसल पाव को लेकर उनकी दीवानगी के बारे में जमकर बताया है। तो अगर आप भी इस सुहाने मौसम का मजा दुगना करने के लिए कुछ लजीज बनाने की प्लानिंग कर रहे थे, तो ऐसे में अभिषेक का फेवरेट और मुंबई का स्पेशल मिसल पाव बनाना एकदम जबरा आईडिया है। देखें घर पर स्वादिष्ट चटकारेदार मिसल पाव बनाने की बहुत ही आसान सी रेसिपी।

Mumbai Misal Pav recipe

कुरकुरे फरसान के साथ प्याज टमाटर की ग्रेवी वाला मिसल महाराष्ट्र की बहुत ही फेमस डिश है, जिसे आप घर पर आसानी से चाय संग एन्जॉय कर सकते हैं। देखें कैसे बनाएं

सामग्री

एक कप मूंग वाले स्प्राउट्स

एक कप मटकी वाले स्प्राउट्स

2 चम्मच तेल

एक चुटकी हींग

आधा चम्मच मस्टर्ड के बीज

दो-चार कड़ी पत्ते

बारीक कटे प्याज

बारीक कटी हरी मिर्च आप स्लिट भी कर सकते हैं

अदरक लहसुन का पेस्ट

आधा चम्मच हल्दी

लाल मिर्च पाउडर

धनिया पाउडर

जीरा पाउडर

गरम मसाला

नमक

धनिया पत्ता बारीक कटा

नमकीन

नींबू

मिसल पाव रेसिपी

  • लजीज मिसल पाव बनाने के लिए सबसे पहले आपको स्प्राउट्स को अच्छे से धोकर साफ कर लेना होगा।
  • फिर एक पैन लेकर उसमें थोड़ा सा तेल गर्म करें और फिर हींग, तिल्ली के बीज, कड़ी पत्ता और प्याज काटकर तड़का लगा लें।
  • तड़के को कुछ देर के लिए चलाने के बाद आप पैन में हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, और हल्के से पानी के साथ हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया जीरा पाउडर मिलाकर स्प्राउट्स संग बढ़िया टॉस कर लें।
  • फिर स्प्राउट्स वाले पैन में आपको करीब तीन कप पानी ड़ालना होगा और अच्छे से उबाल लेना होगा। उबाल आने के बाद आप इसी में गरम मसाला, बारीक कटा धनिया डालकर मिसल को करीब 10 से 12 मिनट के लिए ढंक कर बेहतरीन ढंग से पका लें।
  • और बस आपका लजीज मसालेदार मिसल बनकर तैयार है।
  • सर्व करने के लिए आप एक कटोरी में गरमा गरम मिसल डालकर उसपर थोड़ा नमकीन, कटा प्याज, नींबू, धनिया डालकर उसे हल्के बटर मक्खन में सिके पाव के साथ सर्व कर सकते हैं।
बारिश वाले मौसम में चाय की चुस्की के साथ मिसल पाव का प्रोग्राम एकदम जबरदस्त रहेगा। इसे आप शाम के स्नेक्स में भी बनाएंगे तो बच्चों से लेकर परिवार के बड़ों को भी बेहतरीन लगेगा।
TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article