Abhay Deol House: अभय देओल के बंगले में नहीं है एक भी खिड़की, जानिए एक्टर ने क्यों बनाया ऐसा घर

Abhay Deol House: अभय देओल के घर की सबसे दिलचस्प बात इसकी बनावट है। अभय ने अपने आर्किटेक्ट से साफ कहा था कि उन्हें घर में खिड़कियां नहीं चाहिए।

Abhay Deol Goa House: बॉलीवुड एक्टर अभय देओल हमेशा से अपनी अलग सोच और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों के चुनाव से लेकर अपनी लाइफस्टाइल तक, वह भीड़ से हटकर फैसले लेने में विश्वास रखते हैं। यही बात उनके गोवा वाले घर में भी साफ दिखाई देती है। यह घर किसी आलीशान बंगले जैसा जरूर है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक भी खिड़की नहीं हैं। इसके बजाय पूरे घर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि बाहर का जंगल ही घर के अंदर का हिस्सा महसूस होने लगता है।

Abhay Deol Goa House

जानिए अभय देओल के घर में क्यों नहीं हैं एक भी खिड़की

जंगल के बीच 'सपनों का महल'

अभय देओल का यह घर उत्तर गोवा के असगांव इलाके में स्थित है। चारों तरफ हरियाली और घने पेड़ों से घिरा यह घर शहर की भागदौड़ और शोर-शराबे से बिल्कुल दूर है। अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने यह जमीन पहली बार देखी, तभी तय कर लिया था कि उनका घर यहीं बनेगा। वह ऐसा घर चाहते थे जो प्रकृति से अलग नहीं, बल्कि उसी का हिस्सा लगे।

End of Feed