आज का सुविचार: एक फौजी हमें क्या सिखाता है, देशभक्ति से आगे भी है कई बड़े सबक

आज का सुविचार (Good Thought of the day) : देश के जवान हैं तो हम रात में चैन से सोते हैं। लेकिन इनसे मिलने वाले कुछ सबक अगर हम अपने जीवन में भी उतार लें तो जीवन में एक भी एक बड़ा बदलाव आ जाएगा। यहां जानें कि फौजी का जीवन हमें क्या सिखाता है।

आज का सुविचार (Good Thought of the day): एक फौजी से हम क्या सीखते हैं : हम जब भी किसी फौजी को देखते हैं, सबसे पहले हमारे मन में देशभक्ति का भाव आता है। वर्दी, अनुशासन और सलामी - सब कुछ राष्ट्र के लिए समर्पण की याद दिलाता है। लेकिन अगर थोड़ा ठहरकर सोचें, तो एक सैनिक हमें सिर्फ देश से प्यार करना ही नहीं सिखाता, बल्कि जीने का सलीका भी सिखाता है। उसका जीवन खुद में एक चलती-फिरती पाठशाला है, जहां हर दिन नया सबक मिलता है। यहां जानें कि फौजी के जीवन से हमें क्या सबक मिलता है।

life lessons from a soldier, aaj ka suvichar

फौजी से हम क्या सीख सकते हैं

1. अनुशासन: हालात कैसे भी हों, खुद पर कंट्रोल

फौजी का दिन सूरज निकलने से पहले शुरू होता है और तय नियमों के अनुसार चलता है। मौसम खराब हो, थकान हो या मन उदास - ड्यूटी पहले आती है। यही अनुशासन हमें सिखाता है कि जिंदगी में हालात हमेशा हमारे मुताबिक नहीं होंगे, लेकिन अगर हम खुद को संभालना सीख लें, तो मुश्किलें भी आसान हो जाती हैं। ऑफिस हो या घर, अनुशासन हमें भरोसेमंद इंसान बनाता है।

End of Feed