Easy Bun Hairstyles: फेस्टिव सीजन में ट्राई करें ये 5 आसान बन हेयर स्टाइल, श्रेया अरोड़ा से सीखें खुद से बनाने का तरीका

Easy Bun Hairstyles: फेस्टिव सीजन में साड़ी, सूट और लहंगे के साथ बनाएं ये 5 आसान बन हेयर स्टाइल। श्रेया अरोड़ा से सीखें ब्रेडेड बन, डोनट बन और ट्विस्टेड बन बनाने के तरीके।

5 Easy Bun Hairstyles for Festive Season: त्योहारों पर खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ अच्छे कपड़े और मेकअप ही काफी नहीं होते। आपका हेयर स्टाइल भी पूरे लुक को बदल सकता है। खासकर साड़ी, सूट, अनारकली या लहंगे के साथ सही हेयर स्टाइल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। हालांकि, हर बार पार्लर जाना न तो आसान होता है और न ही जरूरी। अगर आपको भी बालों को खुला रखने के बजाय स्टाइलिश तरीके से बांधना पसंद है, तो हेयर स्टाइलिंग क्रिएटर श्रेया अरोड़ा के बताए बन हेयर स्टाइल आपके काम आ सकते हैं। उन्होंने पांच ऐसे बन बनाने के तरीके शेयर किए हैं, जिन्हें घर पर थोड़ी प्रैक्टिस से तैयार किया जा सकता है। खास बात यह है कि इन हेयर स्टाइल्स को ऑफिस पार्टी से लेकर दिवाली, भाई दूज और शादी के फंक्शन तक में ट्राई किया जा सकता है।

Easy Bun Hairstyles

इतना आसान है स्टाइलिश हेयर बन बनाना (AI Image)

1. ब्रेडेड बन हेयर स्टाइल कैसे बनाएं (Easy Braided Bun Hairstyle)

अगर आपको ऐसा हेयर स्टाइल चाहिए जो सिंपल होने के साथ एलिगेंट भी लगे, तो ब्रेडेड बन अच्छा विकल्प है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों को अच्छी तरह सुलझाकर पोनीटेल बना लें। अब पोनीटेल के बालों को तीन बराबर हिस्सों में बांटें और सामान्य चोटी गूंथ लें।

End of Feed