24 साल के शुभम शर्मा बने मिस्टर इंडिया 2025, अब मिस्टर सुपरनेशनल में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Shubham Sharma Wins Mr India 2025: मुंबई के रहने वाले 24 साल शुभम शर्मा को मिस्टर इंडिया 2025 प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया है। अब शुभम पोलैंड में मिस्टर सुपरनैशनल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Shubham Sharma Wins Mr India 2025: देशभर में खुशी की लहर है, क्योंकि साल 2025 के मिस्टर इंडिया का विजेता जो मिल गया है। मुंबई के रहने वाले शुभम शर्मा ने मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया। महज 24 साल की उम्र में शुभम ने 80 पुरुषों से मुकाबला कर खुद को नंबर 1 साबित किया और आखिरकार विजेता घोषित हुए।

shubham sharma wins mr india supernational 2025

मुंबई में बीती रात एक शानदार समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें 80 पुरुषों ने मिस्टर इंडिया 2025 का खिताब जीतने के लिए एक दूसरे संग मुकाबला किया। मैक्सिमम सिटी में आयोजित इस शानदार शाम का समापन वैश्विक मंच पर देश के अगले प्रतिनिधि के चयन के साथ हुआ। प्रतियोगिता काफी कड़ी थी और इसमें शुभम शर्मा विजयी हुए। उन्हें मिस्टर इंडिया 2025 का प्रतिष्ठित खिताब दिया गया। शुभम शर्मा अब पोलैंड में मिस्टर सुपरनैशनल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

End of Feed