How To Make Holi Colors At Home (घर पर होली के रंग कैसे बनाएं): होली का त्योहार रंगों और खुशियों का संगम होता है। इस दिन पर परिवार, दोस्त मिलकर खूब रंग खेलते हैं और खुशियां मनाते हैं। होली के रंग वाकई हर किसी की ही बेरंग जिंदगी में खूबसूरत तो चमकीले रंग खोल देते हैं। हालांकि होली के रंग दिखने में जितने प्यारे लगते हैं, बाजार में मिलने वाले उन्हीं रंगों में भर भर कर केमिकल्स होते हैं जो स्किन और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन को लेकर अभी से चिंता में हैं, तो बता दें कि इस बार की होली पर नेचुरल ऑर्गेनिक रंग घर पर ही बनाने का ट्रेंड काफी बढ़ रहा है। तो आप भी इस होली 2025 के लिए घर पर ही शानदार से रंग तैयार कर सकते हैं। देखें होली के कलर्स कैसे बनाते हैं, रंग बनाने का तरीका।
नेचुरल ऑर्गेनिक रंग क्यों हैं बेस्ट?
प्राकृतिक रंग न केवल त्वचा के लिए सुरक्षित हैं, बल्कि ये पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाते। इन्हें बनाने में कम लागत आती है और ये आसानी से उपलब्ध सामग्री से तैयार किए जा सकते हैं। इसके अलावा, इन रंगों से होली खेलने पर त्वचा में जलन, एलर्जी या अन्य समस्याएं नहीं होतीं।
घर पर होली कलर कैसे बनाएं, How To Make Holi Color At Home
लाल रंग
लाल रंग होली के बेस्ट रंगों में से एक होता है। ऐसे में घर पर लाल रंग बनाने के लिए लाल चंदन का पाउडर या लाल गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें पानी में भिगोकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें, फिर इसे छान लें और आपका बढ़िया सा रंग तैयार है। यही नहीं बता दें कि ये रंग त्वचा के लिए बिल्कुल सेफ भी है तो ये बहुत ही ज्यादा सुगंधित भी होता है।
हरा रंग
हरा रंग बनाने के लिए पालक, धनिया या मेथी के पत्तों का उपयोग किया जा सकता है। आपको हरा रंग बनाने के लिए इन पत्तियों को पीसकर उनका पेस्ट बना लेना है और इसे पानी में मिलाना है। यह रंग न केवल प्राकृतिक है, बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।
पीला रंग
होली का पीला रंग बनाने के लिए नेचुरल, ऑर्गेनिक और आयुर्वेदिक हल्दी पाउडर के इस्तेमाल से बेहतर क्या ही हो सकता है। आप हल्दी को बेसन या मैदे के साथ मिलाकर एक सूखा रंग तैयार किया जा सकता है। अगर आप गीला रंग चाहते हैं, तो हल्दी को पानी में घोलकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, शानदार रंग चढेगा।
नीला रंग
नीला रंग बनाने के लिए नील के फूल या नील के पत्तों का उपयोग किया जाता है। इन्हें पीसकर पानी में मिलाएं और अच्छे से छान लें। ये रंग एकदम ही नेचुरल होता है जो स्किन के लिए एकदम शानदार माना जाता है।
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग बनाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल करें। चुकंदर को कद्दूकस करके पानी में उबालें और फिर इसे छान लें। चुकंदर से बहुत ही ज्यादा खूबसूरत गुलाबी रंग निकलकर आएगा, जो स्किन पर नेचुरल ग्लो भी लाएगा।
संतरी रंग
संतरी रंग बनाने के लिए गाजर या कुमकुम का उपयोग करें। गाजर को पीसकर उसका रस निकालें और इसे पानी में मिलाएं। यह रंग त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।
होली से पहले ही जरूर ही आपको भी शानदार रंगों की पिटारा तैयार कर रख लेना चाहिए। होली से पहले आप बच्चों के लिए या दोस्तों के लिए ऐसी रंग बनाने की फन एक्टिविटी भी प्लान कर सकते हैं।
