Human Blood: खून क्यों होता है लाल? क्या आप जानते हैं इसके पीछे का विज्ञान

  • Agency by: Agency
  • Updated May 16, 2024, 04:06 PM IST

हमारे शरीर के भीतर खूब का बराबर प्रवाह होता है, लेकिन जब कभी चोट लग जाए तो खून बहने लगता है, उस अवस्था में खून दिखाई देता है। यूं तो खून हीमोग्लोबिन की वजह से लाल होता है और इसमें ऑक्सीजन की भी भूमिका होती है। हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन के लिए एक लाल रंग के कंटेनर की तरह होता है। यह हमारा ऑक्सीजन वाहक है।

Human Blood: न्यू साउथ वेल्स में रहने वाले 6 साल 11 महीने के आशेर का सवाल है कि खून का रंग लाल क्यों होता है? दरअसल, रक्त या खून हमारे शरीर के भीतर होता है, लेकिन जब खूब बहता है तो हम इसे बाहर देखते हैं, जैसे कि जब हमें कट लगता है या नाक से खून बहता है उस अवस्था में खून दिखाई देता है।

blood_cell_pic

ब्लड सेल

क्यों लाल होता है खून?

खून हीमोग्लोबिन नामक वस्तु के कारण लाल होता है। हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) लाल होता है और यह हमारे खून को लाल बनाता है, लेकिन हीमोग्लोबिन किस काम के लिए होता है? दरअसल, हमें अपने खून में ऑक्सीजन (Blood Oxygen) ले जाने के लिए हीमोग्लोबिन की आवश्यकता होती है।

End of Feed