अंतरिक्ष में क्यों स्वादिष्ट नहीं लगता भोजन? जानिए विज्ञानियों को क्या पता चला?

Astronauts Food: अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्री अपनी जरूरतों के हिसाब से पर्याप्त भोजन तक नहीं कर पाते हैं। उन्हें खाने में मजा नहीं आता है, जबकि पृथ्वी पर खाना स्वादिष्ट लगता है। इसके पीछे आखिर कौन सा विज्ञान काम करता है? शोधकर्ताओं ने आभासी वास्तविकता (VR) और एक सिम्युलेटेड अंतरिक्ष यान वातावरण का उपयोग करके एक अध्ययन किया। जिसके नतीजे चौंकाने वाले रहे।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंतरिक्ष यात्रियों का खाना हो जाता है बेस्वाद।
  • विज्ञानियों ने खाद्य पदार्थों की सुगंध को लेकर एक शोध की।
  • गुरुत्वाकर्षण का भी होता है असर।

Astronauts Food: अंतरिक्ष यात्री अक्सर कहते हैं कि अंतरिक्ष में खाने का मजा नहीं रहता। पृथ्वी पर लजीज लगने वाला भोजन अंतरिक्ष में नीरस और उबाऊ हो सकता है। अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आहार की अलग व्यवस्था रहती है। इसके बावजूद वह अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं कर पाते हैं।

Astronauts Food

अंतरिक्ष में क्यों नहीं लगती भूख? (फोटो साभार: @Astro_Suni)

आरएमआईटी विश्वविद्यालय के जूलिया लो, ग्रेस लोके मेई इंग, इयान पीक, जयनी चंद्रपाल और लिसा न्यूमैन ने अंतरिक्ष में खाने के स्वाद को लेकर एक शोध किया।

End of Feed