RBI की स्थापना और एप्पल की शुरुआत... जानिए एक अप्रैल को और क्या-क्या हुआ

1 April History: दुनिया के लोग भले ही एक अप्रैल को एक दूसरे को मूर्ख बनाकर मजा लेते हों, लेकिन इतिहास में इस तारीख पर कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत में रिजर्व बैंक की स्थापना और अमेरिका में एप्पल कंपनी की स्थापना इस सदी की चंद बड़ी घटनाओं में शामिल हैं। भारत में एक अप्रैल, 1935 को रिजर्व बैंक की स्थापना हुई और एक जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया।

1 April History: दुनिया के लोग भले ही एक अप्रैल को एक दूसरे को मूर्ख बनाकर मजा लेते हों, लेकिन इतिहास में इस तारीख पर कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत में रिजर्व बैंक की स्थापना और अमेरिका में एप्पल कंपनी की स्थापना इस सदी की चंद बड़ी घटनाओं में शामिल हैं, जिसका साक्षी एक अप्रैल का दिन रहा।

RBI

रिजर्व बैंक

कब और कहां हुई थी RBI की स्थापना?

भारत में एक अप्रैल, 1935 को रिजर्व बैंक की स्थापना हुई और एक जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया। यह केंद्रीय बैंकिंग प्रणाली है।रिजर्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय शुरुआत में कोलकाता में स्थपित किया गया था जिसे 1937 में स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित किया गया। केंद्रीय कार्यालय वह कार्यालय है, जहां गवर्नर बैठते हैं और जहां नीतियां निर्धारित की जाती हैं। नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इसके क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

End of Feed