Dear Santa... बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक लिख रहे हैं चिट्ठी; आखिर क्यों मनाया जाता है डियर सांता लेटर वीक?

Dear Santa Letter Week 2024: सांता क्लॉज को चिट्ठी लिखने का चलन लगातार बढ़ रहा है। 19वीं सदी में डियर सांता लेटर वीक की नींव पड़ी और आज भी बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सांता क्लॉज को चिट्ठी लिख रहे हैं, लेकिन डियर सांता लेटर वीक मनाया क्यों जाता है और इसका इतिहास क्या है? चलिए विस्तार से इसके बारे में समझते हैं।

Dear Santa Letter Week 2024: तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी मुठ्ठी से रेत की तरह समय गुजरा नहीं है, बच्चों के पास सांता क्लॉज को चिट्ठी लिखने का वक्त है। बता दें कि डियर सांता लेटर वीक की 19वीं सदी में नींव पड़ी। 10 नवंबर से शुरू हुआ डियर सांता लेटर वीक 16 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। क्यों मनाया जाता है ये? आखिर इसका इतिहास क्या है? कैसे एक छोटी सी कोशिश ने हजारों बच्चों की ख्वाहिशों को पूरा करने का काम किया? एक छोटी सी कोशिश की बड़ी सी कहानी है सांता क्लॉज को चिट्ठी लिखने वाला वीक!

Santa letter

डियर सैंटा लेटर वीक

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक लिखते हैं खत

भारत में तो कम, लेकिन यूरोप और अमेरिका में तो क्या बच्चे, क्या बड़े और क्या बुजुर्ग सभी खतों के जरिए अपनी बात सांता तक पहुंचाते हैं। हर साल डियर सांता लेटर वीक के दौरान बच्चे और वयस्क समान रूप से बूढ़े एल्फ को व्यक्तिगत संदेश लिखने के लिए कलम उठाते हैं।

End of Feed