फेसबुक का इस्तेमाल तो सब करते हैं! पर कब और किसने किया लॉन्च? बताने वाला जीनियस ही होगा

4 February History: इतिहास में चार फरवरी का दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ दर्ज है। 2004 में चार फरवरी को ही मार्क जुकरबर्ग ने हावर्ड यूनिवर्सिटी में अपने साथ पढ़ने वाले तीन दोस्तों के साथ मिलकर बनाई वेबसाइट ‘फेसबुक’ को लॉन्च करके दुनियाभर के लोगों को ‘फ्रेंड्स’ और ‘लाइक’ को गिनते रहने का एक नया गणित दे दिया।

4 February History: पिछले दो दशक में टेक्नोलॉजी ने जिस रफ्तार से तरक्की की है, उसने लोगों की जीवनशैली को एकदम बदल दिया। फोन, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी व्यस्तताओं ने दुनिया को आपके टेबल से होते हुए आपके हाथ तक पहुंचा दिया। सोशल मीडिया के जरिए लोगों की सोशल लाइफ में आए इस बदलाव में चार फरवरी का एक खास महत्व है। दरअसल 2004 में चार फरवरी को ही मार्क जुकरबर्ग ने हावर्ड यूनिवर्सिटी में अपने साथ पढ़ने वाले तीन दोस्तों के साथ मिलकर बनाई वेबसाइट ‘फेसबुक’ को लॉन्च करके दुनियाभर के लोगों को ‘फ्रेंड्स’ और ‘लाइक’ को गिनते रहने का एक नया गणित दे दिया।

Facebook

फेसबुक

हालत यह है कि दुनिया के अरबों लोग अपनी हर गतिविधि को ‘शेयर’ करते हैं और यही उनकी दुनिया बन गई है। जुकरबर्ग ने फेसबुक के जरिए अपनी तकदीर बदल दी और पूरी दुनिया की तस्वीर। मौसम के बाद शायद यह पहली चीज है, जो दुनिया के इतने लोगों को एक साथ प्रभावित करने का माद्दा रखती है। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की बहुत सी साइट आती रहीं, लेकिन फेसबुक ने अपनी जगह मजबूती से बनाए रखी।

End of Feed