भविष्य में क्या अदृश्य हो सकते हैं मनुष्य? चूहों के आर-पार देखने का तरीका तो मिल गया

Scientists Discovery: वैज्ञानिकों ने चूहों के आर-पार देखने का तरीक तो खोज निकाला है, लेकिन क्या भविष्य में मनुष्य अदृश्य हो सकते हैं? कल्पना कीजिए कि आप अपनी त्वचा के आर-पार और अपनी मांसपेशियों या अंगों को क्रियाशील देख पा रहे हैं। यह सोचने में कितना शानदार लगता है, लेकिन क्या यह मुमकिन है?

Scientists Discovery: कल्पना कीजिए कि आप अपनी त्वचा के आर-पार और अपनी मांसपेशियों या अंगों को क्रियाशील देख पा रहे हैं। यह विज्ञान कथा जैसा लगता है, लेकिन स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के एक समूह ने हाल में जीवित चूहों की त्वचा को प्रकाश की कुछ खास स्थितियों में पारदर्शी बनाने में सफलता प्राप्त की है। इस सफलता ने निस्संदेह जैविक अनुसंधान और मेडिकल इमेजिंग में नयी संभावनाओं को खोल दिया है। उन्होंने यह कैसे किया और क्या इससे मनुष्य भी कभी अदृश्य हो सकता है?

invisible humans

अदृश्य इंसान

हम जब वस्तुओं को देखते हैं तो प्रकाश उनसे परावर्तित होता है, जिससे हमारी आंखें वस्तुएं और रंगों को देख पाती हैं। हालांकि, त्वचा जैसे उत्तक अलग-अलग तरह से व्यवहार करते हैं, क्योंकि इसमें पानी, प्रोटीन और लिपिड (वसा) जैसी चीजें शामिल होती हैं, जो सभी अलग-अलग कोणों पर प्रकाश को मोड़ देती हैं। इसका मतलब यह है कि प्रकाश को त्वचा द्वारा छितरा दिया गया है, जिससे हम बिना सर्जरी के शरीर के अंदर गहराई तक देख सकते हैं।

End of Feed