'शैतान' के बाद अब एक और धूमकेतु आ रहा सभी को चौंकाने, क्या नग्न आंखों से दिखेगा 'सनग्रेजर'?

Sungrazer Come: हमारा आसमान अंतरिक्ष प्रेमियों को काफी ज्यादा लुभाता है। हाल ही में कई बार 'शैतान' एटलस धूमकेतु को कैप्चर किया गया है और अब अक्टूबर के पहले पखवाड़े में उसे नग्न आंखों से देखा जा सकेगा, लेकिन सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि खगोलविदों ने एक और धूमकेतु को खोज निकाला है, जो एटलस के बाद आसमान की चमक में चार चांद लगा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुर्सी की पेटी बांध लें अंतरिक्ष प्रेमी।
  • खगोलविदों ने एक और धूमकेतु को खोजा।
  • माह के आखिरी दिनों में अपने चरम पर होगा 'सनग्रेजर'।

Sungrazer Come: आसमान को निहारने वालों के लिए एक खुशखबरी है। इस माह हमें एक और धूमकेतु दिख सकता है। फिलहाल तो आप सभी लोग 'शैतान' धूमकेतु का मजा लीजिए। इस माह के पहले पखवाड़े में एक बेहद चमकीला त्सुचिंशान-एटलस नामक धूमकेतु आधी रात और तड़के आसमान में दिखाई देगा जिसे आप नग्न आंखों से भी देख सकते हैं।

ATLAS Comet

धूमकेतु (फोटो साभार: https://x.com/dominickmatthew)

त्सुचिंशान-एटलस वही 'शैतान' धूमकेतु है, जो 80,000 सालों से भी ज्यादा समय बाद पृथ्वी के नजदीक आ रहा है। हालांकि, जीवन में एक बार आने वाला 'शैतान' धूमकेतु आसमान में दिखाई देने वाला एकमात्र आगंतुक नहीं है। खगोलविदों ने एक और धूमकेतु को खोज निकाला है।

End of Feed