1 सेकंड में 25,000 किलोमीटर... हमारी आकाशगंगा के ब्लैक होल के पास मिला 'सुपरफास्ट' तारा; जानें ये कैसे लेगा आइंस्टीन की 'परीक्षा'

Science News: खगोलशास्त्रियों ने हमारी आकाशगंगा के केंद्र में स्थित सुपरमैसिव ब्लैक होल Sagittarius A* का चक्कर लगाता हुआ अब तक का सबसे तेज रफ्तार तारा S301 खोज निकाला है। जानिए यह आइंस्टीन के सिद्धांत को कैसे साबित करेगा।

Science News: अंतरिक्ष की दुनिया से एक ऐसी खोज सामने आई है जिसने खगोलशास्त्रियों को हैरत में डाल दिया है। हमारी आकाशगंगा (Milky Way) के ठीक केंद्र में स्थित दानवाकार सुपरमैसिव ब्लैक होल, Sagittarius A* के चारों ओर एक ऐसा तारा चक्कर लगा रहा है, जिसकी रफ्तार के सामने इंसान की बनाई सबसे तेज मिसाइल भी कछुए जैसी लगती है। अंतरराष्ट्रीय जर्नल Nature में हाल ही छपे शोध के अनुसार, इस नए खोजे गए तारे को नाम दिया गया है S301। यह तारा 25,000 किलोमीटर प्रति सेकंड की खौफनाक रफ्तार से ब्लैक होल की परिक्रमा कर रहा है।

Science News Fastest Known Star S301

सबसे तेज तारे 'S301' की इनसाइड स्टोरी

कितनी तेज है S301 की रफ्तार?

तारे S301 की रफ्तार को समझने के लिए किसी कमर्शियल बोइंग या एयरबस पैसेंजर प्लेन की कल्पना कीजिए। एक सामान्य कमर्शियल प्लेन लगभग 900 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से उड़ता है। यह तारा उस प्लेन से 1,00,000 गुना अधिक तेज भाग रहा है! भौतिकी का नियम कहता है कि ब्रह्मांड में प्रकाश की गति सबसे तेज होती है (लगभग 3 लाख किमी/सेकंड)। S301 तारे की रफ्तार प्रकाश की गति की 8% से भी ज्यादा है। अगर यह तारा पृथ्वी पर होता, तो सेकंड भर में दिल्ली से कन्याकुमारी की दूरी को लगभग 8 बार तय कर लेता।

End of Feed