आसमान में हो रहा चमत्कार, आज से एक साथ नजर आएंगे 6 ग्रह; इन शहरों से दिखेगा दुर्लभ नजारा

Planetary Parade 2025: आसमान की घटनाओं पर दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए आज एक खास मौका है। दरअसल, अंतरिक्ष प्रेमियों को एक साथ छह ग्रह एक कतार में दिखाई देंगे। इस दुर्लभ नजारे का दीदार कब और कैसे करना है इसके बारे में हम आपको डिटेल से समझाएंगे तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Planetary Parade 2025: आसमान को निहारने वालों के लिए खुशखबरी है। आसमान में साल की पहली खगोलीय घटना होने वाली है, जो अंतरिक्ष प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर सकती है। दरअसल, आसमान में एक बार फिर से कई ग्रह एक साथ दिखाई देंगे, जिन्हें बोलचाल की भाषा में 'ग्रहों की परेड' कहा जाता है। आप लोगों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड तो देखी ही होगी, लेकिन क्या आप लोगों ने 'ग्रहों की परेड' देखी है। अगर नहीं देखी तो इस बार 'ग्रहों की परेड' देखने का मौका न गंवाएं।

planetary parade

ग्रहों की परेड

कदमताल करेंगे ग्रह

आसमान में मंगलवार से 'ग्रह' क्रमबद्ध तरीके से एक साथ एक कतार में नजर आएंगे। इनमें शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेपच्यून और यूरेनस शामिल हैं। देखने में ये छहों ग्रह एक कतार में एक साथ नजर आएंगे, लेकिन विशालकाय सौरमंडल में वे एक-दूसरे से लाखों किमी की दूरी पर मौजूद हैं।

End of Feed