NASA का अगला अतंरिक्ष मिशन, 14 जुलाई को भारतीय मूल के अनिल मेनन होंगे इंटरनेशन स्पेस स्टेशन के लिए रवाना

NASA Next Space Mission: नासा 14 जुलाई को अपना अगला स्पेस मिशन लॉन्च करने जा रहा है। नासा भारतीय मूल के अनिल मेनन (Anil Menon) समेत तीन अंतरिक्ष यात्रियों को ISS भेज रहा है।

NASA Next Space Mission: नासा के अगले मिशन से भारत के लिए बड़ी खबर है। नासा, भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन (Anil Menon) को इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन भेज रहा है, इसके लिए 14 जुलाई की तारीख तय की गई है। अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाखस्तान स्थित बैकानूर कॉस्मोड्रोम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए आठ महीने के मिशन पर रवाना होंगे। वह रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे। इस मिशन में उनके साथ रूसी अंतरिक्ष यात्री अन्ना किकिना और प्योत्र दुब्रोव भी होंगे।

anil menon nasa

भारतीय मूल के अनिल मेनन को नासा भेजेगा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (फोटो- NASA)

End of Feed