NASA का सबसे महंगा मिशन फेल! स्विफ्ट टेलीस्कोप को अब राख होने से कोई नहीं बचा सकता, Hubble का भविष्य भी अंधकारमय

NASA का स्विफ्ट स्पेस टेलीस्कोप (Swift Space Telescope) को बचाने का मिशन फेल हो गया है। नासा ने इसके लिए 30 मिलियन डॉलर खर्च किए थे, लेकिन यह मिशन सफल नहीं हो सका।

नासा (NASA) का सबसे अंतरिक्ष में सबसे बड़ा रेस्क्यू मिशन फेल हो गया है। 30 मिलियन डॉलर (2,86,82,55,000 रुपये) का यह मिशन अब नासा के लिए किसी काम का नहीं रह गया है और स्विफ्ट दूरबीन (Swift Space Telescope) को बचाना असंभव हो गया है। जिसके कारण स्विफ्ट दूरबी आज नहीं तो कल जलकर राख हो जाएगा। इसी साल 3 जुलाई को नासा ने यह रेस्क्यू मिशन लॉन्च किया था, इसके लिए एक निजी कंपनी की मदद ली गई थी।

nasa swift telescope

नासा का स्विफ्ट टेलीस्कोप को बचाना का मिशन फेल (फोटो-NASA)

नासा ने स्विफ्ट को बचाने की कोशिश की बंद

अमेरिकी एजेंसी नासा की अंतरिक्ष में स्थापित स्विफ्ट दूरबीन को उच्च कक्षा में पहुंचाकर बचाने की कोशिशें बुधवार को बंद कर दी गई, जिससे इस साल के आखिर में इस दूरबीन के गिरने और वायुमंडल में घर्षण की वजह से राख होने का खतरा पैदा हो गया है। नासा और कैटलिस्ट स्पेस टेक्नॉलोजिस ने यह खबर स्टार्टअप ’लिंक’ के रॉकेट को दूरबीन को बचाने के लिए प्रक्षेपित किये जाने के करीब एक महीने बाद दी है।

कैसे फेल हो गया नासा का मिशन?

कैटलिस्ट ने कहा कि ’लिंक’ के अंतरिक्ष यान को नियंत्रित करने में आ रही मुश्किलों की वजह से वह ’स्विफ्ट दूरबीन’ को उच्च कक्षा में पहुंचाने की कोशिश नहीं करेगा। नासा ने कहा कि इसका मतलब है कि ब्रह्मांड में गामा-रे बर्स्ट और तारों के विस्फोट जैसे कुछ सबसे बड़ी खगोलीय घटनाओं पर 20 साल से अधिक समय तक नजर रखने के बाद यह दूरबीन वापस पृथ्वी की ओर गिरेगी और वायुमंडल में घर्षण की वजह से जलकर खाक हो जाएगी।

End of Feed