हमारी आकाशगंगा के पड़ोस में दमक रहे उच्च द्रव्यमान वाले तारे; एक बार जरूर देखें आप

NGC 346: वैज्ञानिक लगातार ब्रह्मांड के रहस्यों से पर्दा उठाने की कोशिशों में जुटे रहते हैं। ऐसे में कई बार कुछ ऐसा पता चलता है कि उसपर यकीनकर पाना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन ब्रह्मांडीय दुनिया को लेकर अचरज में पड़ना तो सामान्य सी बात है। हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने NGC 346 में मौजूद उच्च द्रव्यमान वाले रोशनदार तारों की मनमोहक छवि साझा की।

KEY HIGHLIGHTS
  • हबल ने कैप्चर किया मनमोहक नजारा।
  • अद्भुत नजारा देख हजारों अंतरिक्षप्रेमी हो गए मंत्रमुग्ध।
  • गर्म तारों का घर है NGC 346।

NGC 346: ब्रह्मांड के रहस्यमयी ब्लैक होल से लेकर अजीबोगरीब कई तरह के तारा निर्माण क्षेत्रों के बारे में वैज्ञानिकों की सोच विकसित हो पाई है। काले घने अंतरिक्ष के रोशनदार चमकीले तारे आसपास की आकाशगंगाओं तक अपना प्रभाव छोड़ते हैं। साथ ही अंतरिक्षप्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने की क्षमता भी रखते हैं। आसमान के अलौकिक नजारों को देखना आखिर किसे पसंद नहीं होगा तो चलिए आज हम हमारी अपनी मिल्की-वे की सैटेलाइट आकाशगंगा के लघु मैगेलैनिक बादल (Small Magellanic Cloud) पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

NGC 346

एनजीसी 346 (फोटो साभार: NASA)

आपको मंत्रमुग्ध कर देगा नजारा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ESA) की मदद से लघु मैगेलैनिक बादलों के केंद्र में मौजूद NGC 346 का अद्भुत नजारा कैप्चर किया। दरअसल, नासा ब्रह्मांड की अनदेखी दुनिया के अद्भुत नजारों को साझा करता रहता है। इसी कड़ी में नासा ने NGC 346 की एक तस्वीर साझा की है।

End of Feed