NASA Asteroid Warning: पृथ्वी से टकराएंगे ये तीन विशालकाय एस्टेरॉयड? वैज्ञानिक चिंतित

NASA Asteroid Warning 2024 Updates: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) लगातार पृथ्वी के करीब आने वाली 'आसमानी वस्तुओं' की निगरानी करता है। हाल ही में एजेंसी ने तीन विशालकाय एस्टेरॉयड की चेतावनी जारी है और इन तीनों एस्टेरॉयड्स पर वैज्ञानिकों की पैनी निगाहें हैं। हालांकि, एक एस्टेरॉयड का आकार बेहद विशाल है, जिसे अपोलो कैटेगरी में रखा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • NASA ने तीन एस्टेरॉयड का अलर्ट किया जारी।
  • इन एस्टेरॉयड्स का आकार एक-दूसरे से काफी भिन्न।
  • 2024 JV33 एस्टेरॉयड को अपोले कैटेगरी में रखा गया।

NASA Asteroid Warning 2024 News Updates: एक बार फिर पृथ्वी की ओर तेजी से आसमानी चट्टान बढ़ रही है। इस बार एक नहीं, बल्कि तीन-तीन एस्टेरॉयड, जिसे क्षुद्रग्रह कहा जाता है, की जानकारी सामने आई है। तीनों एस्टेरॉयड अपने अलग-अलग आकार की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। इनके आकार एक विशालकाय विमान से लेकर बहुमंजिला इमारत जितना है।

Asteriod_Update

एस्टेरॉयड अलर्ट

NASA का अलर्ट जारी (NASA Asteroid Alert)

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) पृथ्वी के करीब बढ़ने वाली आसमानी वस्तुओं पर नजर रखता है। साथ ही उनसे उत्पन्न होने वाले संभावित खतरे का आकलन भी करता है। हाल ही में CNEOS ने तीन नए एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है, जिस पर वैज्ञानिकों की पैनी नजर है।

End of Feed