मंगल ग्रह पर पहली बार दिखी रहस्यमयी चट्टान, NASA वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है ज्यादा जवाब! काम में जुटा रोवर

New Discovery on Mars Planet: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंजल ग्रह पर जेबरा रॉक चट्टान देखी है। वैज्ञानिकों ने इस चट्टान का नाम 'फ्रेया कैसल' रखा है। इस तरह की चट्टान मंगल ग्रह पर पहली बार देखी गई है इसमें काली और सफेद धारियां दिखाई दे रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंगल ग्रह पर पर्सिवियरेंस रोवर की अनोखी खोज।
  • पहली बार देखी गई रहस्यमयी चट्टान।
  • वैज्ञानिकों ने दिया 'फ्रेया कैसल' नाम।

New Discovery on Mars Planet: मंगल ग्रह वैज्ञानिकों के सबसे पसंदीदा ग्रहों में से एक है और इस रेड प्लैनेट को लेकर विभिन्न प्रकार के कई अध्ययन हो रहे हैं। हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के पर्सिवियरेंस रोवर (Perseverance Rover) ने मंगल ग्रह पर काली और सफेद धारियों वाली एक रहस्यमयी चट्टान को कैप्चर किया, जो देखने में अजीब सी 'जेबरा रॉक' जैसी है।

Mars Planet Rock

मंगल पर दिखी रहस्यमयी चट्टान (फोटो साभार: NASAPersevere)

क्या पहले कभी नहीं दिखी जेबरा रॉक?

लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगल ग्रह पर खोजी गई रहस्यमयी 'जेबरा रॉक' को वैज्ञानिकों ने 'फ्रेया कैसल' नाम दिया है। दरअसल, यह चट्टान मंगल ग्रह पर देखी गई अन्य सभी चट्टानों से बेहद अलग है। नासा के वैज्ञानिकों ने एक बयान में बताया कि उन्हें 'फ्रेया कैसल' की तस्वीर 13 सितंबर को प्राप्त हुई, जब पर्सिवियरेंस रोवर उस क्षेत्र से आगे बढ़ चुका था।

End of Feed